नगर निगम सदन में बैठक करते मेयर अशोक कुमार तिवारी।
- फोटो : अमर उजाला
Nagar Nigam Varanasi: स्मार्ट सिटी के सभागार में विभागीय समीक्षा बैठक में मेयर अशोक कुमार तिवारी ने जल निगम के अधिकारियों से सीवरेज पाइप लाइन डालने के बारे में जानकारी मांगी। इस पर प्रोजेक्ट मैनेजर जवाब नहीं दे पाए तो नाराजगी जताई। कहा कि हर हाल में 20 दिसंबर तक सीवरेज का डीपीआर तैयार कर प्रस्तुत करें।
जांच कर छूटे संस्थानों को जारी करें लाइसेंस
मेयर ने अपर नगर आयुक्त अमित कुमार को निर्देशित किया कि नगर क्षेत्र में शत-प्रतिशत सभी होटलों, लॉज, बरात घर, अस्पताल, कोचिंग संस्थान इत्यादि की जांच करें। छूटे हुए संस्थानों का लाइसेंस जारी किया जाए। विज्ञापन मद में इस वित्तीय वर्ष में 12 करोड़ की वसूली करने को कहा। जोनल अधिकारी सारनाथ वी.के. गुप्ता को शालीनता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य करने के निर्देश दिए गए।