Varanasi News: सीएम योगी के आगमन को लेकर वाराणसी में सारी तैयारियां कर ली गई हैं। लोगों की सहूलियत को देखते हुए शहर में यातायात डावर्जन किया गया है। इसके पालन के निर्देश दिए गए हैं।
Varanasi Traffic: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और वीवीआईपी दौरे को लेकर बृहस्पतिवार को शहर में यातायात डायवर्जन और रोक होगी। सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक सर्किट हाउस कार्यक्रम के दौरान गिलट बाजार तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर तिराहा, तरना की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड शिवपुर बाजार की तरफ डायवर्ट कर दिया जाएगा, जो सेंट्रल जेल रोड शिवपुर होकर निकलेंगे।
विज्ञापन
एडीसीपी यातायात अंशुमान मिश्रा ने बताया कि वीवीआईपी आगमन और प्रस्थान के समय भोजूबीर तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस गिलट बाजार पुलिस चौकी की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को अर्दली बाजार की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। दूधसट्टी तिराहा भोजूबीर से किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
गोलघर कचहरी से किसी भी प्रकार के वाहन को सर्किट हाउस की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। इन वाहनों को आंबेडकर चौराहा की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। जेपी मेहता तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को भोजूबीर तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा और इन वाहनों को सेंट्रल जेल रोड की तरफ डायवर्ट किया जाएगा। गोलघर कचहरी चौराहा, जेपी मेहता काॅलेज तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। सेंट्रल जेल तिराहा से किसी भी प्रकार के वाहन को जेपी मेहता काॅलेज तिराहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।
पार्किंग व्यवस्था
सर्किट हाउस के अंदर पार्किंग, पीडब्ल्यूडी हास्टल के अंदर पार्किंग, आयुक्त सभागार के अंदर पार्किंग, न्यू सर्किट हाउस के अंदर पार्किंग, जेपी मेहता कॉलेज के अंदर पार्किंग और उद्यान विभाग के अंदर पार्किंग है।