फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: विदेशी मेहमानों को अपने वतन वापस भेजने की तैयारी, 21 भेजा गया उनके देश

Mon, 13 Apr 2020 01:04 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
विज्ञापन

लॉकडाउन में बनारस में फंसे विदेशी नागरिकों को उनके वतन से बुलावा आने लगा है। जर्मनी और फ्रांस के नागरिकों को दिल्ली के रास्ते उनके देश भेजा जा रहा है। 12 मार्च के बाद बनारस आए 80 विदेशियों में 21 अपने देश पहुंच चुके हैं।

विज्ञापन


दरअसल, 12 मार्च के बाद से अब तक 80 विदेशी बनारस में हैं और लॉकडाउन के चलते यहां फंस गए हैं। जबकि 460 विदेशी नागरिक बनारस में रह रहे हैं। लॉकडाउन के बाद अब यहां फंसे विदेशियों को बुलाने के लिए उनके देश सक्रिय हो गए हैं। जर्मनी, फ्रांस और चेकोस्लोवाकिया सहित अन्य देशों के 21 नागरिकों को दिल्ली के रास्ते बनारस से भेजा गया है।

विदेश मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन की ओर से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की जा रही है। इसमें चेकोस्लोवाकिया की एक महिला को दिल्ली तक भेजने से पहले उसे प्रशासन की ओर से आगरा तक छुड़वाया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि विदेश मंत्रालय की अनुमति के बाद विदेशी नागरिकों को दिल्ली तक भेजा जा रहा है। इसमें जिन देशों की सरकार अपने नागरिकों को बुला रही है, वह विदेश मंत्रालय से इसकी अनुमति ले रही है।

विज्ञापन

पोलैंड के दो युवक मांग रहे हैं अनुमति
जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि विदेश मंत्रालय जिनकी अनुमति दे रहा है, उन्हीं को भेजा जा रहा है। हाल में पोलैंड के दो नागरिक वापस जाने के लिए अनुमति मांग रहे हैं। मगर, विदेश मंत्रालय की अनुमति के बाद ही उन्हें छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें