पिछले दो साल से व्यापारी हमेशा एमएसपी से ज्यादा रेट पर किसानों से गेहूं खरीदते हैं। इसका असर क्रय केंद्रों पर पड़ता है। साथ ही घर पर ही गेहूं बिकने से किसान क्रय केंद्र पर नहीं जाते। पिछले साल फसल प्रभावित होने से खरीद प्रभावित हुई थी।
आंकड़ों में गेहूं खरीद
वित्तीय वर्ष खरीद (एमएसपी) रेट
2019-20 14467.28 1925
2020-21 2756.20 1975
2021-22 17027.68 2015
2022-23 5810.88 2125
2023-24 599.85 2275
नंबर गेम
- 150 रुपये बढ़ा गेहूं का एमएसपी
- 2275 रुपये प्रति क्विंटल बिकेगा
- 15 मार्च से 34 क्रय केंद्रों पर होगी खरीद
- 18 हजार एमटी लक्ष्य है जिले में