फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पीएम आगमन की तैयारियां तेज, बरेका पहुंचा पंडाल का सामान

विज्ञापन
बरेका मैदान में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए पंडाल बनाने का आया समान। अम
विज्ञापन
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन की तैयारियां तेज हो गई हैं। बरेका में होने वाले महिला सम्मेलन के लिए पंडाल से जुड़ा सामान पहुंच गया है। यहां जेसीबी से मैदान को समतल किया जा रहा है। बाबतपुर से बरेका तक स्ट्रीट लाइटों को चेक कर तारों को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन

यही नहीं, जहां सड़कें खराब हैं, वहां उन्हें दुरुस्त करने की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी को दी गई है। सिग्नेचर ब्रिज का लोकार्पण और बाबा लाटभैरव सेतु के शिलान्यास सहित करीब 7000 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात काशीवासियों को मिलेगी। गंगा किनारे रामनगर में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस सहित कई परियोजनाएं भी मिलेंगी। अमृत 2.0 योजना के तहत नगर निगम के वरुणा पार, रामनगर और सूजाबाद सहित 18 वार्डों में 814 करोड़ रुपये की पेयजल परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। इसकी मदद से पेयजल का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जाएगा। 651 किलोमीटर की नई पाइपलाइन बिछाई जाएगी। इसका सीधा फायदा करीब तीन लाख की आबादी को मिलेगा। शुद्ध जल की आपूर्ति के लिए 67,886 घरों को जोड़ा जाएगा। 98 करोड़ रुपये की लागत से नगर निगम के नए सदन भवन का शिलान्यास भी होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें