नेट के झूले बाजार में छाए
सावन में कभी झूला झूलने की परंपरा होती थी, लेकिन आज ये सिर्फ रिवाज बनकर रह गई है। कुछ ही महिलाएं बहु-बेटियों के साथ झूला झूलने की परंपरा को निभाती हैं। हालांकि की बाजारों में नेट के खास झूले की कई रेंज मौजूद हैं। ये दो से 20 हजार रुपये तक हैं।
महाकाल के टी-शर्ट की खूब मांग
भगवान शिव की तस्वीर वाली टी-शर्ट की काफी डिमांड है। अधिकतर टी-शर्ट भगवान शिव के मुखाकृति नीले और सफेद रंग से बनाई गई है। वहीं, केसरिया रंग के कुर्ते पर महादेव लिखकर और त्रिशूल की आकृति की भी खूब मांग है।