फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत भरी खबर : ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए वाराणसी में ग्रीन कॉरिडोर की तैयारियां तेज

Wed, 21 Apr 2021 08:10 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

उड़ीसा व झारखंड-बिहार से आने वाले ऑक्सीजन एक्सप्रेस को नहीं दिखाया जाएगा रेड सिग्नल
विज्ञापन
Demo Pic - फोटो : prayagraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑक्सीजन की किल्लत झेल रहे वाराणसी शहर सहित आसपास जनपदों के लिए राहत भरी खबर है। आने वाले सप्ताह भर में ऑक्सीजन की क़िल्लत समाप्त हो जाएगी। उड़ीसा और झारखंड-बिहार से लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन की खेप सरकार मंगवा रही है। इसके लिए रेलवे बोर्ड को पत्र लिखकर तैयारियां तेज करने को निर्देशित किया गया है। 

विज्ञापन


उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने इस संबंध में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। ऑक्सीजन एक्सप्रेस के लिए रेलवे की ओर से वाराणसी-फैजाबाद-लख़नऊ के बीच ग्रीन कॉरिडोर बनवाया जा रहा है। इस कॉरिडोर के तहत ऑक्सीजन एक्सप्रेस को कहीं भी रेड सिग्नल नहीं दिखाया जाएगा। बुधवार को एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने कैंट स्टेशन स्थित मालगोदाम का निरीक्षण किया। 

विज्ञापन

रेलमंत्री पीयूष गोयल ने कम समय में ग्रीन कॉरिडोर बनाकर मेडिकल ऑक्सीजन वाले टैंकरों को लादकर उनको बिना देरी देश के कई शहरों में पहुंचाने के लिए ऑक्सीजन एक्सप्रेस की शुरुआत की है। उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार गुजरात के कांडला बंदरगाह से 400 खाली ऑक्सीजन सिलिंडर जल्द ही नए गुड्स रैक के जरिए वाराणसी पहुंचेंगे। उत्तर रेलवे के एडीआरएम रवि प्रकाश चतुर्वेदी ने बताया कि ऑक्सीजन एक्सप्रेस का शेड्यूल अभी मिला नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें