फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभु यीशु के आगमन की तैयारी शुरू, कैरोल के अभ्यास में जुटे

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिसमस पर प्रभु यीशु के आगमन को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। ईसाई समाज के लोग घरों की साफ-सफाई व सजावट में जुट गए है। वहीं, गिरजाघरों में निर्माण कार्योें को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पिछले साल कोरोना के कारण घर-घर क्रिसमस कैरोल का आयोजन किया गया था, लेकिन इस बार कै रोल गाने वाली टोलियां उत्साहित हैं।
विज्ञापन

क्रिसमस का उत्साह शाम ढलते ही ईसाई बाहुल्य क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है। लोग घरों में नए पर्दे की खरीदारी और सजावट के सामान खरीद रहे हैं। दुकानों व होटलों में केक के ऑर्डर दिए जा रहे हैं। चर्च में भी केक बनाने का काम शुरू हो गया है। नवंबर के आखिरी रविवार से मसीही समुदाय की ओर से आगमन पर्व की शुरुआत हो जाएगी। शनिवार को कैंटोमेंट स्थित महागिरजाघर में कैरोल की टोलियां अभ्यास में जुटी रहीं।
आज निकलेगा जुलूस
प्रभु यीशु के आगमन पर्व के पहले रविवार को महागिरजाघर में क्राइस्ट द किंग का आयोजन किया गया जाएगा। मैत्री भवन निदेशक फादर फिलिप डेनिस ने बताया कि आगमन पर्व के पहले यह आयोजन होता है। शाम तीन बजे प्रभु यीशु की पूजा के बाद चर्च में जुलूस निकाला जाएगा।
विज्ञापन

लाल चर्च को दिया जा रहा नया रूप
कैं टोमेंट स्थित लाल चर्च को वृहद रूप से सजाया व संवारा जा रहा है। सभास्थल का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। साथ ही बाहरी दीवारों की रंगाई पुताई कराई जा रही है। लाल चर्च के सचिव विजय दयाल ने बताया कि कोरोना के कारण पिछले साल क्रिसमस के आयोजन सीमित हुए थे। इस साल क्रिसमस पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के भी आयोजन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें