पीएम आगमन से पहले अस्सी घाट पर स्वच्छता अभियान
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा का तीन दिवसीय स्वच्छता अभियान आज से
पीएम आगमन से पूर्व भाजपा का तीन दिनी स्वच्छता अभियान मंगलवार से शुरू हो गया है। इसकी अगुवाई मंत्री और विधायक ने की। संगठन के पदाधिकारी विभिन्न वार्डो में तीन दिनों तक सफाई करेंगे। गुलाबबाग में क्रमवार हुई बैठक में जिम्मेदारियां सौंपी गई। व्यवस्था की दृष्टि से बनाये गए 18 विभागों की टोलियों को क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद श्रीवास्तव ने जिम्मेदारियां दी। कहा कि इस अभियान में सभी मंत्री, जनप्रतिनधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे। अस्सी घाट पर सुबह 9:30 बजे क्षेत्रीय अध्यक्ष सफाई करेंगे।
ये भी पढ़ें- Varanasi: चैत्र नवरात्र पर बनारस को करीब 1800 करोड़ की सौगात देंगे PM Modi, रोपवे का करेंगे शिलान्यास
प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा ने कहा कि सफाई अभियान में जनसहभागिता जरूर हो। चांदमारी में कैबिनटे मंत्री अनिल राजभर, राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल मलदहिया सरदार पटेल प्रतिमा, डा. दयाश्ंाकर मिश्र गिरजाघर चौराहे, नीलकंठ तिवारी लहुराबीर पार्क, सौरभ श्रीवास्तव सोनभद्र तालाब अस्सी, टीराम दानगंज बाजार, मातलदेई में सुनील पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या मंडुवाडीह चौराहे पर सफाई करेंगी। बैठक में जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, अशोक चौरसिया, नवरतन राठी, वैभव कपूर आदि शामिल रहे।