फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Forecast Today: बारिश के बाद बदला वाराणसी का मौसम, फसलों को भारी नुकसान, किसानों के लिए जारी हुआ नंबर

Tue, 21 Mar 2023 12:16 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

जिले में बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान उठाने वाले किसान की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने संपर्क नंबर जारी किए हैं। जिन पर संपर्क कर किसान अपनी बर्बाद फसलों की सूचना दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने सोमवार को जिले के उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को फसल नुकसान के आंकलन के लिए कहा है।
विज्ञापन
वाराणसी में मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पश्चिमी विक्षोभ का दबाव बढ़ने की वजह से मौसम तेजी से बदला है। रविवार रात 9.30 बजे शुरू आंधी, मूसलाधार बारिश पूरी रात रुक रुक कर होती रही। सोमवार को सुबह और दिन में भी बूंदाबांदी हुई। वहीं, मंगलवार सुबह से ही कभी-धूप कभी छांव का सिलसिला जारी है। घाट किनारे छाए धुंध से मार्च में ही नवंबर का एहसास हो रहा है। 

विज्ञापन

पिछले 24 घंटे में मौसम विभाग ने 20 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड किया है। मौसम में अचानक आए इस बदलाव की वजह से पिछले 24 घंटे में अधिकतम तापमान में पांच डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई। रविवार को अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि सोमवार को 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 17.5 रिकॉर्ड किया गया।

बारिश से ईंट व्यवसायियों को नुकसान
बीते दो दिन हुई तेज बारिश से किसानों के साथ ही ईंट व्यवसायियों को भारी नुकसान झेलना पड़ा है। ईंट निर्माता परिषद के अध्यक्ष कमल कांत पांडेय ने बताया कि जिले भर में खुले मैदान में करोड़ों की संख्या में ईंट की पथाई कर पकाने के लिए रखा गया था। दो दिन की बारिश में पूरा कच्चा ईंट भीगने से गल गया। कई भठ्ठों में पानी घुसने से जिमनी में लगी आग बुझ गई। जिससे ईंट की ठीक से पक नहीं पाए। इससे भठ्ठा संचालकों को बड़ा नुकसान हुआ है। नुकसान की क्षतिपूर्ति, जीएसटी में छूट और कोयला कम कीमत पर उपलब्ध कराने की मांग राज्य और केंद्र सरकारों से की गई है।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

तेज बारिश से खेतों में रखी फसल बह गई। - फोटो : सोशल मीडिया
किसानों की सुविधा के लिए जारी किया गया संपर्क नंबर
जिले में बारिश और ओलावृष्टि से नुकसान उठाने वाले किसान की सुविधा के लिए जिला प्रशासन ने संपर्क नंबर जारी किए हैं। जिन पर संपर्क कर किसान अपनी बर्बाद फसलों की सूचना दे सकते हैं। जिलाधिकारी ने सोमवार को जिले के उप जिलाधिकारियों व तहसीलदारों को फसल नुकसान के आंकलन के लिए कहा है। जिन किसानों ने फसल का बीमा कराया है वह बीमा कंपनी के टोल फ्री नंबर 18002660700 एवं 18008896868 या अपने तहसील कार्यालय में संपर्क कर सूचना दे सकते हैं।
इन नंबरों पर भी किसान करें संपर्क

अपर जिलाधिकारी 9454417650 वित्त एवं राजस्व, उप जिलाधिकारी सदर 9454417040, उप जिलाधिकारी राजातालाब, 9454417037, उप जिलाधिकारी पिंडरा 9454417039, तहसीलदार सदर 9454417042, तहसीलदार राजातालाब 9454417044, तहसीलदार पिंडरा 9454417043, जिला कृषि अधिकारी 7800205570 और आपदा विशेषज्ञ के 9140037137 नंबर पर भी फसल नुकसान की सूचना दे सकते हैं। इसके बाद किसानों को फसल क्षति राज्य आपदा मोचक निधि के नियमों के आधार पर आंकलन के बाद सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें