फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः गंगा में रो-रो बोट और क्रूज के संचालन की तैयारी तेज, गोवा से मंगाए जा रहे फर्नीचर

Thu, 22 Jul 2021 01:06 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अलकनंदा क्रूज के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द गंगा में रो-रो, क्रूज का संचालन शुरू कराया जाए। इसके लिए गोवा से जलयान के फर्नीचर मंगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
15 जुलाई को प्रधानमंत्री ने रो-रो बोट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों लोकार्पित गंगा की लहरों पर चलने वाले रो-रो जलयान के संचालन की तैयारी तेज हो गई है। जलयान के अंदर गोवा के फर्नीचर लगाए जाएंगे। पर्यटन विभाग की ओर से अलकनंदा क्रूज कंपनी को जलयान हैंड ओवर होते ही संचालन की तैयारियां शुरू हो गई। हालांकि यह उम्मीद जताई जा रही है कि अगस्त से रो-रो और क्रूज का संचालन हो सकता है।

विज्ञापन


अलकनंदा क्रूज के निदेशक विकास मालवीय ने बताया कि कोशिश की जा रही है कि जल्द से जल्द गंगा में रो-रो, क्रूज का संचालन शुरू कराया जाए। इसके लिए गोवा से जलयान के फर्नीचर मंगाए जा रहे हैं। क्रूज के अंदर काशी की संस्कृति की थीम दी गई है।

जल्द ही वेबसाइट के जरिए रो-रो और क्रूज की बुकिंग शुरू की जाएगी। हालांकि इसके लिए पर्यटकों को इस माह तक इंतजार करना पड़ सकता है। 15 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीएचयू स्थित जनसभा स्थल से जलपरिवहन को धार देने वाली इस सेवा का वर्चुअल उद्घाटन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

ई-चार्जिंग बस स्टेशन निर्माण की एमडी ने मांगी प्रगति रिपोर्ट

मिर्जामुराद में बन रहे ई-चार्जिंग बस स्टेशन की तैयारियां अंतिम चरण में चल रही हैं। इसके लेकर परिवहन निगम के एमडी ने चार्जिंग बस स्टेशन से जुड़े कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी है। एमडी ने स्थानीय अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि हर हाल में अक्तूबर तक निर्माण कार्य से जुड़े कार्य पूरे कर लिए जाए। इसके लिए स्थानीय अधिकारी सप्ताह भर में स्थलीय निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपे। चार्जिंग स्टेशन तैयार होने के बाद लखनऊ स्थित मुख्यालय से 50 ई-बस सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज को उपलब्ध हो जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें