फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में ‘असि : द लॉस्ट रिवर’ का प्रीमियर हुआ लांच

Wed, 08 Apr 2015 02:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। वरुणा और असि...। जिन दो नदियों के कारण इस शहर का नाम वाराणसी रखा गया, आज उन्हीं नदियों का अस्तित्व खो रहा है। खास तौर से असि नदी तो आज नाले में तब्दील हो गई है। अपना अस्तित्व खो चुकी इस नदी की इसी व्यथा को डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘असि : द लॉस्ट रिवर’ में दिखाया गया। मंगलवार को इस फिल्म का प्रीमियर बीएचयू के दृश्य कला संकाय में लांच किया गया। साथ ही इसे यू ट्यूब पर भी अपलोड कर दिया गया। 21 मिनट की इस डॉक्यूमेंट्री को दिल्ली में आयोजित अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भी अवार्ड मिल चुका है।
विज्ञापन


पंचगंगा फाउंडेशन की ओर से आयोजित इस समारोह में फिल्म दिखाई गई। समाराह के मुख्य अतिथि पूर्व सूचना आयुक्त डा. ओपी केजरीवाल, बीएचयू के रेक्टर प्रो. कमलशील, भाजपा के एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, सम्मानित अतिथि वीरेंद्र गुप्ता सहित विश्वविद्यालय के संकाय प्रमुखों, विभागाध्यक्षों के अलावा छात्र-छात्राएं असि नदी की व्यथा देख स्तब्ध रह गए। इस अवसर पर कुलसचिव ने कुलपति प्रो. गिरीश चंद्र त्रिपाठी का शुभकामना संदेश पढ़ा। पंचगंगा फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. हेमंत गुप्ता ने असि

नदी के पुनरुद्घार पर जोर दिया। स्वागत दृश्य कला संकाय प्रमुख प्रो. हीरालाल प्रजापति, धन्यवाद ज्ञापन मनोज शाह और संचालन अभिनव भट्ट ने किया। इस दौरान उद्यमी आरके चौधरी, प्रो. मारुति नंदन तिवारी, राजेश्वर आचार्य ने भी विचार रखे। इस अवसर पर प्रो. आरजी सिंह, प्रो. टीएम महापात्रा, प्रो. सरोज गोपाल चूड़ामणि, प्रो. आरपी सिंह, प्रो. संध्या सिंह कौशिक, प्रो. केके गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें