फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौराणिक महत्व के साथ संवरे काशी

Wed, 08 Apr 2015 02:04 AM IST
वाराण्ासी, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। काशी को संवारने में उसके सांस्कृतिक-पौराणिक महत्व का ध्यान रखा जाएगा, ताकि इस प्राचीन शहर की गरिमा बनी रहे। जाम से मुक्त स्वच्छ काशी की सौगात भेंट करने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जा रही है। वरुणा और असि को प्रदूषण मुक्त करने के साथ ही रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

आसान किस्तों पर नावें और रिक्शा उपलब्ध कराए जाएंगे। यही नहीं विश्व के कोने-कोने से आने वाले पयर्टक आनंद की अनुभूति कर सकें, इसके लिए टूटी नावों की मरम्मत कराने के साथ ही उन्हें कश्मीर की सिकारा की तर्ज पर सजाया जाएगा। साथ ही शहर में जगह-जगह यात्री प्रतीक्षालय बनवाने के साथ भैंसासुर घाट, सामने घाट पर शव यात्री विश्रामालय भी बनवाए जाएंगे।
मंगलवार की सुबह पीएम के संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की जिम्मेदारी संभाल रहे नवसारी (गुजरात) के सांसद सीआर पाटिल ने सिगरा में जल थल वाहिनी के कार्यालय के उद्घाटन के बाद ये जानकारी दीं। अरिहंत कॉम्लेक्स के भूतल पर इस सेवा के कार्यालय के उद्घाटन के बाद पाटिल ने बताया कि शहर को जाम से मुक्ति दिलाने के साथ ही सड़कों, गलियों, घाटों को साफ-सुथरा बनाने पर जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पीएम चाहते हैं कि काशी का विकास जन सहभागिता के आधार पर हो। कहा कि वाराणसी विकास समिति इन कार्यों को प्रशासन के साथ मिलकर गति देगी। इस मौके पर एमएलसी लक्ष्मण आचार्य, विधायक ज्योत्सना श्रीवास्तव, चंद्रशेखर के अलावा समिति के अध्यक्ष आरके चौधरी, दीनानाथ झुनझुनवाला, डॉ. दयानिधि मिश्र, जगमोहन दास पारिख, समाजसेवी कृष्ण कुमार जालान, अखिलेश खेमका, प्रेम मिश्रा, अशोक अग्रवाल, श्रीनारायण खेमका, राधारमण अग्रवाल उपस्थित थे। संचालन राजेंद्र दुबे ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें