प्रबंध समिति (15 वर्ष से अधिक) के छह पदों पर पंकज प्रकाश पांडेय, अवधेश कुमार सिंह, राघवेंद्र नारायण दुबे, अजय कुमार पांडेय, दिनेश कुमार सिंह और अशोक कुमार निर्वाचित हुए। प्रबंध समिति (15 वर्ष से कम) वर्ग में अजय कुमार उपाध्याय, अजीत कुमार मौर्य, संजय गुप्ता, नवनीत कुमार गुप्ता, अनूप कुमार तिवारी और अभिषेक द्विवेदी चुने गए। पुस्तकालय मंत्री पद पर मनोज कुमार शुक्ल और आय-व्यय निरीक्षक पद पर आनंद प्रकाश उपाध्याय निर्वाचित हुए।
क्या बोले पदाधिकारी
अधिवक्ताओं ने जो भरोसा जताया है, उस भरोसे को जिंदा रखना मेरा कर्तव्य है। अधिवक्ता हितों की लड़ाई अब और मजबूती से लड़ी जाएगी। -प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, अध्यक्ष, सेंट्रल बार एसोसिएशन
इस जीत के लिए सभी अग्रज व अनुज अधिवक्ताओं को प्रणाम। अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान मेरी पहली प्राथमिकता होगी। -आशीष कुमार सिंह, महामंत्री, सेंट्रल बार एसोसिएशन