फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गर्भवती महिला की मौत पर परिजनों का हंगामा, इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप

Sat, 14 Aug 2021 02:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आरोप है कि महिला की जब तबीयत खराब हुई तो डॉक्टर को बुलाया गया था। लेकिन कोई नहीं आया।
विज्ञापन
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र के मन्नापुर में चंदौली निवासी टिवंकल राम ने अपनी पत्नी चांदनी(24) को डिलीवर के लिए अमरा में एसं सनराइज अस्पताल मे 12 अगस्त को भर्ती कराया था। शनिवार की सुबह चांदनी कि मौत हो गई।

विज्ञापन


आरोप है कि बताया कि पति, महिला की मां, ननद रात को अस्पताल में ही महिला के पास थे। वह रात में काफी तड़प रही थी। इस दौरान डॉक्टर को बुलाया लेकिन कोई नहीं आया, सिर्फ नर्स ही आई थी। आरोप है कि इलाज में लापरवाही के कारण सुबह पत्नी की मौत हो गई।

महिला को खून दिया था, लेकिन सही से इलाज नहीं किया गया। पत्नी और उसके पेट में बच्चे की मौत हो गई। मौत के बाद परिजन हंगामा करने लगे। वहीं, पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल के प्रबंधक विनोद मिश्रा ने बताया कि मरीज की प्लेटलेट्स काफी कम हो गई थीं। पहला बच्चा सर्जरी से हुआ था, ऐसे में सर्जरी नहीं हो सकती थी। परिजनों से प्लेटलेट्स की व्यवस्था करने को कहा था, लेकिनर एक यूनिट ही लाए थे। मरीज की स्थिति को देखकर अन्यत्र ले जाने को कहा, लेकन परिजन नहीं ले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें