फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां शीतला का पूजन कर कोरोना के समूल नाश के लिए की याचना

विज्ञापन
विज्ञापन
महामारी के समूल नाश के लिए गंगा तट पर सिद्धपीठ मां शीतला की आरती उतारी गई। इस दौरान माता शीतला को भोग अर्पित कर कोरोना सहित अन्य रोगों के विनाश के लिए याचना की गई। इसके साथ ही बच्चों की दीर्घायु और आरोग्य जीवन के लिए गुहार लगाई गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को नमामि गंगे ने दशाश्वमेध घाट स्थित सिद्धपीठ माता शीतला की आरती उतारी। लोगों को नमामि गंगे ने टीकाकरण के लिए भी जागरूक किया। संयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि शीतला पूजन के लिए पहुंचे उपस्थित लोगों को नमामि गंगे की टीम ने टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। दशाश्वमेध घाट पर टीकाकरण के लाभ के साथ ही मास्क पहनने के फायदे भी बताए गए। बिना मास्क लगाए नागरिकों और दुकानदारों को मास्क दिया गया। गंगा तलहटी की सफाई कर लाउडस्पीकर द्वारा स्वच्छता बनाए रखने की अपील की गई। टीकाकरण अवश्य करवाएं। आयोजन में मेहमानों की संख्या कम से कम रखनी होगी। इस दौरान शिवम अग्रहरी, सत्यम जायसवाल, सोनी चौरसिया, रश्मि साहू, सारिका गुप्ता, सारिका सिन्हा, सीता साहू, हर्षा नथानी, शुभम सिंह, अभिनव मिश्रा, अमन वर्मा, पूजा आदि सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें