फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र खुलने से पहले ही पहुंची लोगों की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना टीकाकरण का संकट कब दूर होगा इस बारे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है, लेकिन टीके की कमी की वजह से लोगों की भीड़ केंद्रों पर लग रही है। शुक्रवार को केंद्र खुलने से पहले ही लोग पहुंच गए। 10 बजे काउंटर खुला तो देखते ही देखते लंबी लाइन लग गई। सबसे ज्यादा दूसरी डोज के लिए लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। कई लोगों को शुक्रवार को भी टीका न लगने की वजह से वापस लौटना पड़ा। वहीं, महिला अस्पताल पहुंचे राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने लोगों की भीड़ और अव्यवस्था देखकर नाराजगी जाहिर की। सीएमओ से टीका लगवाने आए लोगों को समय से पंजीकरण कराने सहित अन्य व्यवस्थाओं को सही कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से पिछले दो-तीन दिनों से केवल 35-40 केंद्रों पर ही टीकाकरण कराया जा रहा है। जिला महिला अस्पताल कबीरचौरा आयुर्वेद कॉलेज चौकाघाट सहित अन्य केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए शुक्रवार को भी मारामारी करनी पड़ी। उधर, टीके के संकट की वजह से महाअभियान नहीं शुरू हो पाया। हालांकि, सीएमओ डॉक्टर वीबी सिंह के अनुसार जल्द ही टीके की कमी दूर होगी। इसके बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों में कलस्टर बनाकर टीकाकरण शुरू किया जा सकता है।
परीक्षाओं से पहले छात्रों के टीकाकरण का लक्ष्य
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में 15 जुलाई से शुरू होने वाली वार्षिक परीक्षाओं से पहले छात्रों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य रखा गया है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि अध्यापक व कर्मचारियों के वैक्सीनेशन का काम पूरा हो चुका है। अगले चरण में छात्रों को टीका लगेगा। जिला प्रशासन से लगातार संपर्क किया जा रहा है। जैसे ही वैक्सीन प्राप्त हो जाएगी कैंप लगाकर वैक्सीनेशन कराया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन

6547 ने लगवाया टीका
वाराणसी। शुक्रवार को शहर के केंद्रों पर 6547 लोगों ने टीका लगवाया। 18 से 44 वर्ष के 4595 और 45 वर्ष से ऊपर के 1952 लोगों का टीकाकरण हुआ। महिला स्पेशल दो केंद्रों पर केवल 21 महिलाओं ने टीकाकरण करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें