फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cricket Fever : भारत-ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के पहले वाराणसी में प्रार्थना... भारतीय टीम के अजेय रथ का शंखनाद

Tue, 04 Mar 2025 10:41 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के विजय रथ के लिए आरती उतारकर मां गंगा और बाबा विश्वनाथ से आशीर्वाद मांगा और टीम इंडिया का हौसला बुलंद किया।
 
विज्ञापन
भारतीय टीम की विजय के लिए प्रार्थना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 गंगा निर्मलता के लिए नित्य प्रति प्रेरित करती नमामि गंगे टीम ने मंगलवार को सिंधिया घाट पर महर्षि योगी वेद विज्ञान अध्ययन पीठ के वेदपाठी बटुकों के साथ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया टीम पर भारतीय टीम की जीत के लिए मां गंगा की आरती उतारकर भारतीय टीम का हौसला बुलंद किया।

विज्ञापन


भारतीय क्रिकेटरों की तस्वीर, क्रिकेट बैट-बाल लेकर राष्ट्रध्वज के साथ नमामि गंगे और बटुकों ने आमजन के साथ सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया पर भारत के अजेय रथ का शंखनाद किया । हनुमान चालीसा के पाठ, भारत माता की जय, जीतेगा भाई जीतेगा हमारा भारत जीतेगा के गगन भेदी उद्घोष से सिंधिया घाट का परिसर गूंज उठा ।

नमामि गंगे के सदस्यों के साथ आमजन ने मिलकर टीम भारत के लिए प्रार्थना की । सभी के साथ मां गंगा की स्वच्छता का भी संकल्प लिया। राज्य स्तरीय क्रिकेट खिलाड़ी रहे गंगा सेवक नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला ने कहा कि भारतीय टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025  में अब तक अजेय है और उसने अपने सभी लीग मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाई है।
विज्ञापन


क्रिकेट भारतीयों का प्रिय खेल है । 140 करोड़ भारतीयों की आशा और निगाहें भारतीय क्रिकेट टीम पर है । भारतीय क्रिकेट टीम विजेता हो देवाधिदेव महादेव और मां गंगा से आशीर्वाद की कामना है । 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें