फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News : परीक्षा देने जा रही छात्रा को स्कूली बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल, अफरा-तफरी

Tue, 04 Mar 2025 10:07 AM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

सुबह सवेरे सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई और दो लोग बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायल छात्रा परीक्षा देने जा रही थी।
विज्ञापन
घटना के बाद घायलों को ले जाती एंबुलेंस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घोसी कोतवाली क्षेत्र के मुहम्मदपुर हसनपुर में मोटरसाइकिल व स्कूल बस के भीषण टक्कर में एक की मौत हो गई तथा दो बुरी तरह घायल हो गये। सूचना मिलते ही घोसी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंच कर फायलों को एम्बुलेंस से मऊ जिला अस्पताल भेजा।
विज्ञापन


 मृतक कपाड़ियाडीह निवासी 19 वर्षीय निशांत कुमार है। घायलों में 17 वर्षीय चांदनी व 20 वर्षीय रोशनी हैं। यह बाइक से परीक्षा देने जा रहीं थी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर मौजूद लोग आवाक हो गए। आनन फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया दो का इलाज जारी है एक को मृत घोषित कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें