फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान सूर्य से तपिश कम करने की प्रार्थना: काशी में औसत से 5.5 डिग्री ज्यादा पहुंचा तापमान, बेहाल हुए लोग

Fri, 14 Jun 2024 12:46 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि 17 जून तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार हैं। 18 जून से बादलों की आवाजाही के साथ ही तेज हवा चलने और बूंदाबांदी के भी आसार हैं। 
विज्ञापन
भीषण गर्मी में पानी का भरपूर सेवन कर रहे लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में पिछले एक सप्ताह से लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। इस कारण दिन और रात में भी किसी तरह की कोई राहत नहीं मिल पा रही है। अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से 5.5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 30.0 पहुंच गया जो सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। 

विज्ञापन




भगवान सूर्य से तपिश कम करने की प्रार्थना
ज्येष्ठ मास में भगवान भास्कर के बढ़ते ताप से छुटकारा पाने के लिए लोगों ने तारानगर कॉलोनी छित्तूपुर (बीएचयू) स्थित वेद मंदिर में विधि विधान से पूजन किया। 
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य पं. शिवपूजन शास्त्री के संयोजन में 51 वैदिक ब्राह्मणों ने भगवान सूर्य को गायत्री मंत्र के साथ अर्घ्य दिया और तपिश से राहत दिलाने की प्रार्थना की। पं. शिवपूजन शास्त्री ने कहा कि वेदों व उपनिषदों में प्रकृति के साथ सामंजस्य बैठाने की विधि बताई गई है। इससे प्रकृति को संतुलित कर सकते हैं।
विज्ञापन


वाराणसी के मंडलीय, जिला सहित बीएचयू अस्पताल में मरीजों के आने का सिलसिला जारी है। अधिकतर शिकायतें सिर दर्द, बेचैनी, उल्टी और दस्त की हैं। चिकित्सक सभी को परीक्षण देने के साथ पानी का भरपूर सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही दवाइयां भी दी जा रही है। ओपीडी भी फुल हैं। चिल्ड्रन वार्ड में विशेष तौर पर परीक्षण दिया जा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें