फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कुवैत में मृतक के परिवार से मिले DM, बोले- की जाएगी हर संभव मदद, एंबुलेंस से पहुंचाया जाएगा शव

Fri, 14 Jun 2024 12:28 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: मंगाफ शहर में एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने से 42 भारतीयों समेत कुल 49 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इसके बाद भारत सरकार ने विदेश राज्यमंत्री कीर्ति वर्द्धन सिंह को कुवैत के लिए रवाना कर दिया है। मृतकों में से अधिकांश केरल और तमिलनाडु के निवासी हैं।
विज्ञापन
प्रवीण माधोसिंह के परिजनों के साथ डीएम एस. राजलिंगम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिवपुर के छतरीपुर गांव के निवासी प्रवीण माधोसिंह कुवैत में नौकरी करते थे। 12 जून 2024 को उस भवन में भीषण आग लग जाने के कारण कई भारतीयों की मृत्यु हो गई। उनमें से एक वाराणसी के छतरीपुर गांव के निवासी प्रवीण माधोसिंह भी थे जो पिछले 10 वर्षों से वहां कार्यरत थे।

विज्ञापन


जिलाधिकारी एस. राजलिंगम ने शु्क्रवार को जिला प्रशासन की ओर से उनके परिवार को सांत्वना देने उनके आवास पहुंचे और परिवार का कुशलक्षेम पूछा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आपकी हर सम्भव मदद करेगा। सरकार द्वारा वायुयान से शव भारत लाने की व्यवस्था की गई है। आज देर शाम को शव वाराणसी पहुंचेगा। एयरपोर्ट पर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है और एम्बुलेंस की भी व्यवस्था की गई है।

बता दें कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश के आलाधिकारी विदेश मंत्रालय और कुवैत स्थित भारतीय दूतावास के अधिकारियों से लगातार संपर्क में हैं। अब तक मिली जानकारी के अनुसार मृतकों में यूपी के प्रवीण माधव सिंह (वाराणसी), जयराम गुप्ता (गोरखपुर) और अंगद गुप्ता (गोरखपुर) शामिल हैं। इसके अलावा घटना में घायल अन्य लोगों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रवीण माधव सिंह (36) शिवपुर थाना के छतरीपुर क्षेत्र की मां गायत्री धाम कॉलोनी के रहने वाले थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें