फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी: गंगा में स्नान करते समय डूबा प्रयागराज का युवक, दोस्तों को बचाया

Sun, 17 Oct 2021 10:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रयागराज का युवक अपने दोस्तों और सगे भाई के साथ युवक बनारस घूमने आया था। उसकी रेलवे में नौकरी लग थी, बस ज्वानिंग होना बाकी थी। जिसकी गंगा में डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रामनगर थाना क्षेत्र के डोमरी गांव में रविवार की शाम गंगा में स्नान करते समय प्रयागराज निवासी एक युवक डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि उसके साथ आए दो लोगों को मल्लाहों ने बाहर निकाल लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, प्रयागराज के दारागंज निवासी प्रशांत कुमार द्विदेदी अपने छोटे भाई प्रतीक द्विवेदी और दो दोस्तों आशुतोष पांडेय, देवेश पांडेय के साथ बनारस घूमने आया था। शाम को चारों दशाश्वमेध घाट पहुंचे। दर्शन-पूजन के बाद घाट भ्रमण किया। इसके बाद चारों नाव से पार डोमरी घाट पहुंच गए।

घाट पर छोटे भाई प्रदीप को छोड़कर सभी स्नान के लिए गंगा में उतर गए। स्नान के दौरान प्रशांत गहरे पानी मे चला गया और डूबने लगा। शोर मचाने पर साथ आए तीनों लोग भी उसे बचाने के पहुंचे तो वो भी डूबने लगे। चारों को डूबता देख मल्लाहों और घाट पर मौजूद अन्य मल्लाहों ने गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने तीन लोगों को तो बाहर निकाल लिया लेकिन प्रशांत को नहीं बचा सके। गंगा में डूब जाने से उसकी सांसें उखड़ चुकी थीं। सूचना मिलने पर पहुंचे सूजाबाद प्रभारी संजय तिवारी ने शव को बाहर निकलवाया और प्रशांत के मौत के बाद उसके साथ आए लोग बदहवास हो गए।

पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना देकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रशांत के छोटे भाई प्रतीक ने बताया कि प्रशांत पहले बिजली विभाग में प्राइवेट कर्मी था। उसकी रेलवे में नौकरी लग गई थी, लेकिन अभी ज्वॉइनिंग होना बाकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें