तब शशांक ने घर में रहने की जगह दे दी। शशांक खन्ना ने बताया कि 26 सितंबर को घर में कोई भी परिवार का सदस्य नहीं था। मौके का फायदा उठाते हुए दोनों भाइयों ने आलमारी का लॉकर तोड़ दिया। करीब दो लाख रुपए कैश, 150 ग्राम सोने का जेवरात और करीब दो किलो चांदी के गहने चुरा ले गए।
शाम में जब सभी लोग घर पहुंचे तो दोनों भाई गायब थे। आलमारी से नकदी समेत जेवरात गायब थे। सीसीटीवी फुटेज देखने पर दोनों भाइयों की करतूत दिखाई दी। इंस्पेक्टर भेलूपुर रमाकांत दुबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पूरे मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा जाएगा।