फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मॉरिशस में होगा गीता महोत्सव का आयोजनः प्रविंद जुगनाथ 

Wed, 23 Jan 2019 10:13 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ ने प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति पर आधारित आयुष अस्पताल अपने देश में खोलने और भोजपुरी महोत्सव आयोजित करने की घोषणा की। इसके बाद भारत और मॉरिशस के प्रधानमंत्री के बीच द्विपक्षीय समझौते में व्यापार और निवेश को बढ़ाने के साथ ही सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने में चर्चा भी हुई।
विज्ञापन


प्रवासी भारतीय दिवस के मुख्य अतिथि जुगनाथ ने मॉरिशस को भारत का छोटा भाई बताया। उन्होंने कहा, हम संस्कृति की गोद में हैं और गंगा का आशीर्वाद लेकर अपने देश जाएंगे। भारत और फ्रांस के बीच सोलर प्लांट समझौता एतिहासिक है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार के साथ मॉरिशस में गीता महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इससे भारतीय परंपरा को विस्तार मिलेगा। इससे पहले प्रवासी भारतीय दिवस के मौके पर मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जुगनाथ ने हिंदी में कहा कि इस पवित्र नगरी में आए प्रवासी भारतीयों को मेरा प्रणाम।
विज्ञापन


मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम संस्कृति की गोद में हैं और यहां से गंगा जी का आशीर्वाद लेकर अपने अपने देश जाएंगे। उन्होंने स्किल इंडिया, मेक इन इंडिया, बेटी बचाओ समेत नरेंद्र मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं की तारीफ की। 

प्रविंद जुगनाथ ने कहा है कि भारत अनूठा है और भारतीयता सर्वव्यापी है। भारत की जड़ों से जुड़े भारतवंशी दुनिया में अपनी अलग पहचान रखते हैं। विदेशों में उनकी पहचान परंपराओं से है। उन्होंने भारत सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र किया और कहा, भारत का बदलाव दूसरे देशों को भी सीख दे रहा है।

उन्होंने गोस्वामी तुलसीदास और गंगाजल का जिक्र कर भारतीय परंपरा को मॉरीशस में संरक्षित रखने के प्रयासों को भी बताया। उन्होंने कहा कि मॉरीशस में शादी से पहले गीत गवाई की रस्म निभाई जाती है। ऐसे में हमारे भारतीय संबंधों को समझा जा सकता है। उन्होंने मुफ्त शिक्षा के लिए मॉरीशस में शिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा भी की।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत की सांस्कृतिक विरासत से प्रवासियों को जोड़ने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने मॉरीशस में हिन्दी महोत्सव का जिक्र किया और आयुष अस्पताल के जरिए भारत के योगा, यूनानी और आयुर्वेद को मॉरिशस में पहुंचने की जरूरत बताई।
विज्ञापन

मॉरीशस के प्रधानमंत्री ने किए बाबा दर्शन

प्रविंद जुगनाथ - फोटो : amar ujala
मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनाथ मंगलवार को सपत्नी बाबा विश्वनाथ के दरबार में पहुंचे। विश्वनाथ मंदिर के अर्चक टेक नरायण उपाध्याय के आचार्यत्व में पांच वैदिक ब्राह्मणों के द्वारा षोडशोपचार पूजन प्रारंभ हुआ, करीब 30 मिनट में पूजन समाप्त हुआ। इसके बाद प्रधानमंत्री बाबा की आरती उतारी। इस मौके पर मंदिर प्रशासन की ओर से अंग वस्त्रम् व बाबा के रूप में रूद्राक्ष की माला भेंट की गई।

उनके साथ मॉरीशस के सांसद राजकुमार रामप्रसाद और मंत्री सुरेश खन्ना भी थे । वहां से प्रधानमंत्री दशाश्वमेध घाट गए और नौका विहार किया। इसके बाद उन्होंने वैदिक रीति से मां गंगा का पूजन किया। गंगा सेवा निधि के 9 ब्राह्मणों द्वारा कराई गई मां गंगा के पूजन में करीब 200 से अधिक प्रवासी अतिथि पहुंचे। जहां उनको प्रसाद और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने गंगा को नमन कर कहा की आज काफी ख़ुशी मिल रही है। मेरे लिए यह अद्भुत दिन है। फिर बजड़े पर बैठे व हाथ हिला कर घाट पर उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए बजड़े से रवाना हो गए। प्रवासी अतिथियों को लेकर दशाश्वमेध घाट को भव्य रूप से फूल मालाओं से और दीपों से सजाया गया था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें