फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस पहुंचे प्रवीण तोगड़िया का भाजपा पर हमला, कहा- राम मंदिर का निर्माण भी चुनावी जुमला

Wed, 31 Oct 2018 07:04 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के फायर ब्रांड हिंदू नेता डा. प्रवीण भाई तोगडि़या ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि देश का नारा है संसद में राम मंदिर का कानून नहीं तो अब हिंदुओं का वोट नहीं। ये सरकार अगर प्रमाणिक होते तो साढ़े चार साल पहले सत्ता में आए।
विज्ञापन


तभी संसद में कानून बना देते तो अब तक अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया होता। उनको मंदिर बनाना ही नहीं था, इच्छा ही नहीं थी। मंदिर के नाम पर वोट प्राप्त करके हिंदुओं के साथ 15 लाख जैसा चुनावी जुमला किया है। 

मंगलवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से मिर्जापुर जाते समय तोगडि़या ने पत्रकारों से कहा कि देश आजाद हुआ तो तीन वर्षों में सरदार वल्लभ भाई पटेल ने सोमनाथ का मंदिर बनाना शुरू कर दिया था। सरदार पटेल के नाम पर वायदा किया था कि सरदार की भांति राम मंदिर बना देंगे।  सरदार का नाम ले रहे है लेकिन काम नहीं कर रहे हैं। कल सरदार की प्रतिमा लगाने जा रहे हैं।
विज्ञापन


राम मंदिर बनाने का काम सरदार जैसा नहीं किया। अयोध्या से दिल्ली तक भाजपा शासन है, फिर भी हिंदुओं से किया वादा उसे पूरा नहीं किया। डुमराव बाग स्थित सुमेरू पीठ में सुबह 10 बजे तोगडि़या की प्रेसवार्ता थी लेकिन 11:30 बजे पत्रकारों को बताया गया कि विमान लेट होने के कारण तोगडि़या का बनारस में आयोजित प्रेसवार्ता रद कर दिया है। वे बाबतपुर एयरपोर्ट से सीधे मिर्जापुर जाएंगे वहां कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद लखनऊ रवाना हो जाएंगे।  
विज्ञापन

हिन्दू खुद को ठगा महसूस कर रहा 

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि ये सरकार अगर प्रामाणिक होती तो साढ़े चार वर्ष पहले जब सत्ता में आई तभी संसद में कानून बना दिया होता तो अब तक अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बन गया होता।

उनको मंदिर बनाना ही नहीं था, इच्छा ही नहीं थी। अयोध्या से दिल्ली तक इनका शासन है फिर भी ये अपना वादा पूरा नहीं कर सके हैं। आज हिन्दू खुद को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि देश की जनता का अब नारा है राम मंदिर नहीं तो भाजपा को हिन्दुओं का वोट नहीं।

बता दें कि प्रवीण तोगड़िया का बनारस में एक कार्यक्रम होना था, जो बाद में रद्द हो गया। इसको लेकर जब पत्रकारों ने प्रश्न किया तो पीठाधीश्वर स्वामी नरेंद्रानंद सरस्वती ने शासन सत्ता पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवीण तोगड़िया की फ्लाइट को जानबूझकर लेट कराया गया। ताकि वह पीएम के संसदीय क्षेत्र में ना जा सकें। प्रवीण तोगड़िया वाराणसी एयरपोर्ट से ही मिर्जापुर रवाना हो गए। मिर्जापुर में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद वह लखनऊ रवाना होंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें