उन्होंने कहा कि हिंदुओं की जनसंख्या वृद्धि दर दो प्रतिशत रह गई है, जबकि मुसलमानों की ढाई प्रतिशत है। इसलिए हिंदुओं को अभी चेतना होगा। प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश का कोई भी हिंदू किसी भी राज्य से हो यदि वह गरीब है तो हमें हमेशा उसकी मदद के लिए तैयार रहना होगा। अपनी संस्था का टोल फ्री नंबर भी उन्होंने जारी किया।
रामराज्य पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि असली रामराज्य तो तब मानेंगे, जब एक गरीब का बेटा 25 रुपये की मासिक फीस में डॉक्टर और इंजीनियर बन कर निकले। कहा कि हिंदुओं के संघर्ष से राम मंदिर का निर्माण हुआ है, यह बड़े गर्व की बात है। जब राम मंदिर आंदोलन शुरू हुआ था तब मैंने तीन बातों पर जोर दिया था। हर हिंदू को खाना, हर हिंदू को आवास और शिक्षा तथा रोजगार मिलना चाहिए ताकि गरीब और मध्यम वर्ग का विकास हो सके।