फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी और तीन तलाक के लिए बन सकता है कानून तो राम मंदिर पर क्यों नहीं: प्रवीण तोगड़िया

Wed, 08 Aug 2018 02:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अयोध्या में श्री राम मंदिर का निर्माण के सरकार को अध्यादेश लाना ही होगा। जब जीएसटी और तीन तलाक पर कानून बन सकता है तो राममंदिर पर भी संसद में कानून बन सकता है। अब जबकि मानसून सत्र चल रहा है तो ऐसे में कानून बनाने की जरूरत है।  यदि नहीं कर सकते तो हटने के लिए तैयार रहो और अगर कानून बनाते हो तो अगली बार झंडा लेकर हम सरकार बनवाएंगे। उक्त बातें बुधवार को वाराणसी पहुंचे अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष रहे प्रवीण तोगड़िया ने कही।
विज्ञापन


 नरिया स्थित एक लॉन में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने से पूर्व मीडिया से बातचीत में ये भी कहा कि बहुत जल्द ही सुप्रीम कोर्ट का फैसला भी राम मंदिर के पक्ष में आने वाला है। विश्व हिंदू परिषद के पूर्व प्रमुख डॉ प्रवीण तोगडिय़ा ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि खेत में किसान, सीमा पर जवान और देश में बेटियां सुरक्षित नहीं है।

किसान आत्महत्या कर रहे हैं। जगह- जगह बहन बेटियों की सुरक्षा खतरे में है। हर दिन जवान मारे जा रहे हैं। आखिर केंद्र सरकार कर क्या रही है? सीमा पर हो रहे कार्रवाई पर कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाना ही होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम तो नहीं लिया लेकिन कहा कि यह सरकार कई मुद्दों पर फेल है। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

एनआरसी मामले पर सरकार पर साधा निशाना

प्रवीण तोगड़िया - फोटो : अमर उजाला
प्रवीण तोगड़िया बुधवार सुबह काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करने पहुंचे। यहां उन्होंने विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन किया।  दर्शन के बाद मीडिया से बात करते हुए  तोगड़िया ने कहा कि हमने संकल्प लिया था कि काशी खंड में वर्णित एक भी मंदिर टूटने नही देंगे, वो संकल्प आज भी जारी है। श्रृंगार गौरी के दर्शन रोज सभी भक्तों के लिए शुरू कराएंगे। इसके साथ ही केंद्र सरकार से कानून बनाकर काशी विश्वनाथ परिसर को ज्ञानवापी मस्जिद से मुक्त कराएंगे। इसके लिए देश भर में हमने अभियान शुरू किया है।

उन्होंने एनआरसी मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरा। सरकार द्वारा बांग्लादेशियों को देश से बाहर निकाले जाने और अन्य राजनीतिक दलों द्वारा इसका विरोध करने पर कहा कि देश मे 40 लाख बांग्लादेशी हैं। मेरा सरकार से यही पूछना है कि उनको इतने वर्षों में वापस क्यों नहीं भेजा।

कहा कि केवल लिस्ट बनाने से परिणाम नहीं निकलता है, काम करने से परिणाम निकलता है। कहा कि सरकार की मंशा उचित नहीं है देश हित में लगभग 40 लाख बांग्लादेशियों को उनके देश बांग्लादेश भेज के दिखाओ। मुजफ्फरपुर और देवरिया कांड में पर तोगड़िया ने कहा कि पूरे देश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें