फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवासी भारतीय सम्मेलनः पारिवारिक जड़ें खोजकर मेहमानों से जोड़ेंगे मजबूत नाता 

Sun, 25 Nov 2018 05:07 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी में अगले साल होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन भारत से नाता रखने वाले प्रवासियों की जड़ें खोजकर उनके रिश्ते और मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। प्रवासी भारतीय सम्मेलन में आने वाले मेहमानों की वंशावली से लेकर जड़ों तक की जानकारी प्रशासन जुटा रहा है।
विज्ञापन


विदेश मंत्रालय से पंजीकरण कराने वाले मेहमानों की सूची तैयार की गई है। इसके अलावा दूसरे प्रदेशों से जुड़े प्रवासियों की जानकारी भी मंगाई जा रही है। 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को उनके पूर्वजों और मूल निवास से जोड़ने की भी कवायद की जाएगी।

इसके लिए स्थानीय प्रशासन विदेश मंत्रालय की वेबसाइट पर पंजीकरण कराने वाले मेहमानों की पूरी जानकारी और यहां रहने वाले उनके परिवार के सदस्यों को भी चिन्हित किया जा रहा है। कई ऐसे प्रवासी हैं, जो लंबे समय से भारत से दूर हैं और पारिवारिक सदस्यों से संपर्क में नहीं हैं। ऐसे सदस्यों को उनके गांव आदि भी ले जाने की तैयारी है। इस आयोजन के जरिए प्रवासियों को भारतीय होने का अहसास कराया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरी जानकारी जुटाई जा रही

प्रवासी सम्मेलन की तैयारियों को जानने के लिए विदेश मंत्रालय की टीम रविवार को वाराणसी आएगी। टीम मौके का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा करेगी।

मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने बताया कि मेहमानों के भारत से रिश्तों की पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। कई पीढि़यों से भारत से दूर रहने वाले प्रवासियों को उनके परिवार की पूरी जानकारी भी दी जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें