फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झूले पर विराजे प्रथमेश, हुआ भव्य शृंगार

विज्ञापन
विज्ञापन
गणेश उत्सव के छठवें दिन बुधवार को भगवान प्रथमेश की छठी मनाई गई। विशेष पकवान और मिष्ठान का भोग लगाया गया। उनके लिए घर में भजन कीर्तन हो रहे हैं। भक्त घर पर सुबह और शाम गणपति की सेवा में जुटे हैं।
विज्ञापन

मछोदरी स्थित श्री काशी विद्या मंदिर में गणेशोत्सव का छठवां दिन जहां देव प्रतिमा की पूजन आरती हुई, वहीं देश भक्ति के गीतों व भजनों में मां भारती नजर आई। राष्ट्रप्रेम में डूबे गीतों की प्रस्तुति जब बच्चों ने दी तो उनका जोश और जज्बा देखते ही बना।
गणेशोत्सव में हुआ विद्वतजनों का सम्मान
नमामि गंगे और श्री गणेशोत्सव सेवा समिति अगस्त्यकुंडा की ओर से बुधवार को ऑनलाइन आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित चित्रों को कैनवास पर उकेरा। इससे पहले गणेशोत्सव के छठे दिन उदय कंठाले के आचार्यत्व में वैदिक ब्राह्मणों द्वारा बसंत पूजा का पाठ कर विद्वान व समाजसेवियों का सम्मान किया गया। वहीं, नूतन बालक गणेशोत्सव समाज सेवा मंडल द्वारा ऑनलाइन मनाए जा रहे 113वें गणेशोत्सव के छठे दिन झूला शृंगार किया गया। इस अवसर पर गणेश भवन दुर्गाघाट को जूही, बेला, गुलाब, गेंदा, चंपा, चमेली के संग अशोक व कामिनी की पत्तियों से सजाया गया था। रात्रिकालीन कार्यक्रम में पद्यगान प्रतियोगिता हुई। ऑनलाइन संगीत सम्मेलन में सर्वप्रथम सिद्धांत मिश्रा ने तबला प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें