फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Power crisis: सारनाथ में 13 घंटे गुल रही बिजली, पानी को तरसे लोग, 20 से ज्यादा इलाकों में ट्रिपिंग-लो वोल्टेज

Mon, 29 Jun 2026 12:20 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट के चलते सारनाथ में 13 घंटे बिजली गुल रही। इस दौरान पानी के लिए लोग तरस गए। उधर, कागजों में 22 घंटे बिजली आपूर्ति का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत अलग ही है। 
विज्ञापन
रामनगर में तार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला आर्काइव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंडरग्राउंड केबल में फॉल्ट की वजह से अंतरराष्ट्रीय पर्यटन के प्रमुख केंद्र सारनाथ इलाके की बिजली शनिवार की रात से रविवार तक 13 घंटे से ज्यादा समय तक गुल रही। इससे पेयजल की आपूर्ति तक नहीं हो सकी। सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और महिलाओं को हुई है। लोग एक बूंद पानी के लिए तरस गए। दूसरी तरफ, ट्रिपिंग ने 20 इलाकों में रहने वालों की चुनौती बढ़ा दी। शनिवार की रात 11 बजे से जो ट्रिपिंग शुरू हुई, वह रविवार की सुबह 9 बजे तक चलती रही। रविवार की देर रात तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। सीरगोवर्धन मंदिर के आगे काशीपुरम कॉलोनी, लहरतारा मिसिरपुर और शिवदासपुर में लो वोल्टेज की समस्या रही।

विज्ञापन


इंग्लिशिया लाइन में हर पांच मिनट में बिजली गुल होने की समस्या रही। इसकी शिकायत बिजली निगम से दर्ज कराई गई। कागजों में मुख्यालय को भेजी जाने वाली सूचना में शहर क्षेत्र में कम से कम 22 घंटे की बिजली आपूर्ति दर्ज की जा रही है लेकिन जमीनी हकीकत एकदम उलट है। 

जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में खूब बिजली कटौती हो रही है। घरों में रखे कूलर और एसी सिर्फ शोपीस बनकर रह गए। उमसभरी गर्मी ने बेचैनी बढ़ा दी। रविवार को भी सोयेपुर, पांडेयपुर, अर्दलीबाजार, चौकाघाट, लंका, सामनेघाट, भिखारीपुर, लहरतारा, मैदागिन, गोलघर, सिगरा, सोनिया, शिवपुर समेत 20 से ज्यादा इलाकों में ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। रविवार की देर रात तक कई इलाकों में फाल्ट ठीक किए गए।

विज्ञापन

रामनगर में तार में आग लगने से रात 10 बजे से 1 बजे तक कटी रही बिजली
रामनगर के बटाऊबीर, रामपुर व गोलाघाट क्षेत्र में एबीसी में आग लगने से शनिवार की रात 10 बजे से 1 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा कोदोपुर, मच्छरहट्टा में ट्रिपिंग के चलते लगभग एक घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। 

इसे भी पढ़ें; मुश्किल में सफर: दिल्ली से सुबह वाली स्पेशल ट्रेन 7.35 घंटे लेट होकर शाम को पहुंची वाराणसी, परेशान रहे यात्री

पांडेयपुर में पूरी रात हुई ट्रिपिंग
पांडेयपुर उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में बिजली ट्रिपिंग हुई। पर्वतीनगर, गायत्रीनगर, बटुकश्वर नगर, पांडेयपुर गांव, टकटकपुर गांव आदि में लोगों को दिक्कत हुई। ट्रिपिंग का सिलसिला रविवार तक जारी रहा।
विज्ञापन

कछवा इलाके में शनिवार को 4 और रविवार को 5 घंटे तक गुल रही बिजली
कछवा रोड क्षेत्र के ठटरा बिजली उपकेंद्र से जुड़े पूरे फीडर से कटौती बढ़ गई है। ट्रिपिंग से लोग परेशान हैं। शनिवार रात 8 बजे से 12 बजे तक ट्रिपिंग की समस्या बनी रही। रविवार की सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक 10 बार बिजली आई और गई। 3 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हुई तो शाम 5 बजे तक नहीं आई।
 
अधिकारी बोले
क्षेत्र में बिजली कटौती न हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं। केबल जलने या लोड बढ़ने के कारण होने वाले बड़े फाॅल्ट को जल्द ठीक किया जा रहा है। शिकायतों का समाधान प्राथमिकता से किया जा रहा है। -अनिल वर्मा, मुख्य अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें