फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से 17 खंभे टूटे: नौ उपकेंद्रों की लाइन ब्रेक डाउन, 28 स्थानों पर गिरे पेड़; 10 से 12 घंटे बत्ती गुल

Sat, 26 Sep 2026 06:04 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।

सार

आजमगढ़ में आंधी-पानी से बिजली व्यवस्था चरमरा गई। 17 बिजली के खंभे टूटने से नौ उपकेंद्रों की लाइन ब्रेकडाउन हो गई। 28 स्थानों पर पेड़ गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। कई इलाकों में 10 से 12 घंटे बाद बिजली बहाल हो सकी। इससे लोगों को उमस और अंधेरे में परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली निगम की टीमें मरम्मत में जुटी रहीं।
विज्ञापन
आंधी-पानी से गिरे पेड़। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेज आंधी और पानी से बृहस्पतिवार की रात नौ उपकेंद्रों की बिजली ब्रेक डाउन हो गई। अगले दिन शुक्रवार को दोपहर 12 बजे तक सरायमीर और पुरानी जेल उपकेंद्र को छोड़कर निगम के कर्मचारियों ने सभी जगहों की बिजली बहाल कर दी।

विज्ञापन


दो उपकेंद्रों पर शाम पांच बजे तक लाइन बनाने का काम चलता रहा। आंधी-पानी से जिले की बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। इससे करीब 17 स्थानों पर खंभे टूट गए और 28 स्थानों पर तारों पर पेड़ की डालियां गिर गईं।
 

अधीक्षण अभियंता द्वितीय गौरव तिवारी ने बताया कि बरईपुर, गोपालगंज, मदियापार उपकेंद्र की बिजली ब्रेक डाउन हो गई थी। दोपहर तक यह सभी उपकेंद्र नॉर्मल हो गए जबकि सरायमीर में अभी काम चल रहा है।

अधीक्षण अभियंता प्रथम घनश्याम ने बताया कि पुरानी जेल, सिविलकोर्ट, तरवा, फरीदाबाद, निजामाबाद, मालटारी, रौनापार ब्रेक डाउन हो गए थे। अमुवारी नरायनपुर में 11 केवी तार पर पेड़ की डाल गिर जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने बताया कि लाइनमैनों को लगाकर सभी जगहों की लाइन को नॉर्मल कर दिया गया है।
 
विज्ञापन

21 घंटे बंद रही सात मुहल्लों की बिजली
आंधी-पानी का असर शहर की बिजली व्यवस्था पर भी दिखा। शहर कोतवाली के पास नीचे से सड़ चुका हाइटेंशन लोहे का खंभे टूट गया, हालांकि यह तारों के भरोसे रुका हुआ है। एसडीओ नगर संदीप चंद्रा ने बताया कि सिधारी चौराहा और नरौली के पास आंधी के कारण तार खंभे से नीचे उतर गया है। गुरुटोला, अतंतपुरा, कटरा, खत्रीटोला, मातरबरगंज, लालडिग्गी, बागेश्वर नगर, पुरानी सब्जी मंडी सहित अन्य मुहल्लों में बृहस्पतिवार की रात से ही बिजली गायब है। शुक्रवार को लाइन पर काम चल रहा था लेकिन शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
 
आंधी-पानी से जहां तार या खंभे टूटे हैं, उसे कर्मचारी ठीक कर बिजली बहाल कर रहे हैं। पुरानी जेल उपकेंद्र की बिजली ठीक हो गई है। थोड़ी देर के बाद बिजली चालू हो जाएगी। - घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें