अधीक्षण अभियंता द्वितीय गौरव तिवारी ने बताया कि बरईपुर, गोपालगंज, मदियापार उपकेंद्र की बिजली ब्रेक डाउन हो गई थी। दोपहर तक यह सभी उपकेंद्र नॉर्मल हो गए जबकि सरायमीर में अभी काम चल रहा है।
अधीक्षण अभियंता प्रथम घनश्याम ने बताया कि पुरानी जेल, सिविलकोर्ट, तरवा, फरीदाबाद, निजामाबाद, मालटारी, रौनापार ब्रेक डाउन हो गए थे। अमुवारी नरायनपुर में 11 केवी तार पर पेड़ की डाल गिर जाने से आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने बताया कि लाइनमैनों को लगाकर सभी जगहों की लाइन को नॉर्मल कर दिया गया है।
21 घंटे बंद रही सात मुहल्लों की बिजली
आंधी-पानी का असर शहर की बिजली व्यवस्था पर भी दिखा। शहर कोतवाली के पास नीचे से सड़ चुका हाइटेंशन लोहे का खंभे टूट गया, हालांकि यह तारों के भरोसे रुका हुआ है। एसडीओ नगर संदीप चंद्रा ने बताया कि सिधारी चौराहा और नरौली के पास आंधी के कारण तार खंभे से नीचे उतर गया है। गुरुटोला, अतंतपुरा, कटरा, खत्रीटोला, मातरबरगंज, लालडिग्गी, बागेश्वर नगर, पुरानी सब्जी मंडी सहित अन्य मुहल्लों में बृहस्पतिवार की रात से ही बिजली गायब है। शुक्रवार को लाइन पर काम चल रहा था लेकिन शाम तक बिजली बहाल नहीं हो सकी थी।
आंधी-पानी से जहां तार या खंभे टूटे हैं, उसे कर्मचारी ठीक कर बिजली बहाल कर रहे हैं। पुरानी जेल उपकेंद्र की बिजली ठीक हो गई है। थोड़ी देर के बाद बिजली चालू हो जाएगी। - घनश्याम, अधीक्षण अभियंता।