Varanasi News: बिजली कटौती को लेकर क्षेत्रीय लोगों में काफी नाराजगी है। रात भर बत्ती नहीं रही, जिस कारण पानी और अन्य काम रूक गए। आरोप है कि विभाग के लोगों ने आमजन का फोन तक नहीं उठाया।
रोहनिया क्षेत्र के बिजली उपकेंद्र के यूनिवर्सिटी फीडर से जुडे गांव दरेखू में लगे सौ केवीए का ट्रांसफार्मर गुरुवार देर रात फ्यूज उड़ने से एक फेज की बिजली आपूर्ति बाधित हो गयी। ग्रामीणों ने रात मे ही शिकायत दर्ज कराया रात मे मिस्त्री लाइनमैन आया मगर फाल्ट ठीक नही हो सका। बड़ी मशक्कत के बाद शुक्रवार दोपहर बाद दो बजे फ्यूज जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन
लाइनमैन ने बताया कि ट्रांसफार्मर का खूंटी खराब हो गया था। इसे ठीक करने में ज्यादा समय लग गया। बिजली न मिलने से दर्जन भर घर के लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
दरेखू निवासी सुनील सिंह, राकेश, बिनोद कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत दर्ज कराने के बावजूद बिजलीकर्मियों ने रात में बिजली का फाल्ट ठीक नहीं किया। बताया कि रात की कटी बिजली दोपहर बाद ठीक हुई। दो फेज में लाइन होने की वजह से लाइनमैन आराम करते रहे। बताया कि रात में कटी बिजली दूसरे दिन दोपहर बाद बहाल हुई।