चिरईगांव इलाके में विद्युत उपकेंद्र छाहीं के तहत छाही और बीकापुर गांव में हाईटेंशन लाइन पर पेड़ की डाल गिरने से 11000 वोल्ट का तार टूट गया। इससे कई ट्रांसफाॅर्मर के फ्यूज उड़ गए। इन फॉल्ट से उपकेंद्र से 30 से अधिक गांवों में बिजली गुल रही। इसके बाद भी दोपहर करीब 3 बजे आपूर्ति बहाल हुई।
मिर्जामुराद क्षेत्र के गौर ग्राम बस्ती में बीते सोमवार को बिजली गिरने से 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर बुधवार देर शाम तक भी नहीं बन सका। इससे 48 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप रही। वहीं, औरंगाबाद धोबियाना गली में बुधवार की सुबह करंट लगने से दो गायों की मौत हो गई।