फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सोनभद्र में अनपरा की पांच यूनिटों से 710 मेगावाट का बिजली उत्पादन ठप, जानें क्या है वजह

Mon, 05 Oct 2020 01:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
विज्ञापन
अनपरा।
विज्ञापन

सोनभद्र जिले के अनपरा उत्पादन निगम की 2630 मेगावाट की अ और ब परियोजना की 5 यूनिटों से सोमवार की सुबह करीब 9:05 बजे उत्पादन ठप हो गया। उत्पादन इलेक्ट्रिक जर्क आने के कारण ठप होने की बात कही जा रही है।

विज्ञापन

परियोजना प्रबंधन के अनुसार इकाइयों को लाइटअप करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में बिजली की डिमांड 17 हजार मेगावाट से अधिक की बनी हुई थी।


निजीकरण के प्रस्ताव के विरोध में सोमवार को सुबह 10 बजे से कार्य बहिष्कार शुरू होना था। इसके चलने परियोजनाओं में उत्पादन बनाए रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में संविदा कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

विज्ञापन

इस बीच अनपरा तापीय परियोजना की 210 मेगावाट की तीन और 500 मेगावाट की चौथी व पांचवीं इकाई सुबह करीब 9:05 बजे इलेक्ट्रिक जर्क के कारण अचानक बंद हो गई। इसके चलते इन सभी इकाइयों से उत्पादन ठप हो गया। एक साथ पांच यूनिटों से बिजली उत्पादन ठप होने अफसरों में हड़कंप मच गया।

हालांकि इस दौरान अनपरा डी की छठीं इकाई से उत्पादन जारी था, जबकि सातवीं इकाई एक वर्ष पूर्व से ही जनरेटर जल जाने के कारण बंद चल रही है। उधर, 2630 मेगावाट के सापेक्ष परियोजना से विद्युत उत्पादन 468 मेगावाट हो रहा था।
विज्ञापन

परियोजना प्रबंधन के अनुसार इकाइयों को लाइटअप करने का प्रयास किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश में बिजली की डिमांड 17 हजार मेगावाट से अधिक की बनी हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें