फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनारस में खुली बिजली व्यवस्था की पोल, ऊर्जा मंत्री ने दिया था नो ट्रिपिंग जोन बनाने का निर्देश

Thu, 08 Mar 2018 10:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गरमी अभी शुरू भी नहीं हुई और जर्जर तारों के भरोसे बिजली व्यवस्था की पोल खुल गई है। ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने बनारस को नो ट्रिपिंग जोन बनाने का निर्देश दो दिन पहले दिया था। बावजूद इसके विभागीय अधिकारी ऊर्जा मंत्री के निर्देश को अनसुना कर रहे हैं।
विज्ञापन


गुरुवार को चौबीस घंटे बिजली का शेड्यूल ध्वस्त हो गया। इस बारे में जब विभागीय अधिकारियों से पूछा गया तो उन्होंने इसका कारण पोल ओर तार शिफ्टिंग बताया। वाराणसी  के कई इलाकों में बिजली की आवाजाही गुरुवार की सुबह से देर रात तक जारी रही।

ट्रिपिंग और तार टूटने के चलते आम जनता को कटौती झेलनी पड़ी। उधर मंडुआडीह रेलवे लाइन पर बने ओवर ब्रिज का उद्घाटन पीएम को करना है। इसके लिए वहां सड़क निर्माण से लेकर पुराने खंभों को हटाकर नए खंभे लगाए जा रहे हैं। उस क्षेत्र के तारों को शिफ्ट किया जा रहा है।
विज्ञापन


इन तारों के शिफ्टिंग के चलते सुबह से ही कई क्षेत्रों में बिजली गुल रही। इसमें गणपति रेजीडेंसी, शिवदासपुर, लहरतारा, मंडुवाडीह, ककरमत्ता सहित कई क्षेत्र शामिल हैं।

लोगों ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के कंप्लेंट नंबर पर भी की, लेकिन तारों के शिफ्टिंग की वजह से बिजली सप्लाई काफी देर बाद ही हो सकी। सुबह के समय बिजली न होने से लोगों को ऑफिस के लिए तैयार होने में भी परेशानी हुई।

एसडीओ अनूप राय ने बताया कि पोल शिफ्टिंग के चलते एक ट्रांसफार्मर बंद रहा। शाम को पौने नौ बजे ट्रिपिंग के चलते फीडर बंद रहा जो थोड़ी देर बाद चालू कर दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें