फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चित सिपाही हत्याकांड में बाहुबली विधायक विजय मिश्र सहित नौ आरोपी बरी

Thu, 08 Mar 2018 02:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
विज्ञापन
विधायक विजय मिश्र - फोटो : facebook
विज्ञापन
इलाहाबाद के सिविल लाइन में 15 वर्ष पूर्व चर्चित सिपाही सूर्यमणि हत्याकांड में बाहुबली विधायक विजय मिश्र सहित नौ लोगों को दोषमुक्त कर दिया गया। बुधवार को वाराणसी अपर जिला जज (तृतीय) राजीव कमल पांडेय की अदालत ने आरोप सिद्ध न होने पर फैसला सुनाया।
विज्ञापन


 अभियोजन के मुताबिक भदोही के गोपीगंज निवासी वादी सुरेंद्र मिश्रा ने सिविल लाइंस थाने में 14 मई 2003 को तहरीर दी थी। तहरीर में कहा गया था कि उनके भाई जो इलाहाबाद डीआईजी के यहां सिपाही के पद पर कार्यरत थे।

वह अपने परिचित छात्र नेता विनोद तिवारी के साथ 14 मई 2003 की सुबह करीब 9 बजे मोटर साइकिल से कहीं जा रहे थे। उसी दौरान कुछ लोगों ने उन्हें गोली मार दी। घटना में मौके पर ही सिपाही सूर्यमणि की मौत हो गई, जबकि विनोद तिवारी गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर पुलिस ने इस मामले में विधायक विजय मिश्र व उनकी पत्नी तत्कालीन जिला पंचायत अध्यक्ष रामलली मिश्र, मुन्ना मिश्र, प्रेमशंकर मिश्र, रामचंद्र मिश्र उर्फ लाल साहब, जीत नारायण मिश्र, गुलाब मिश्र, नंदलाल पांडेय, संतोष दूबे व दिलीप मिश्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 

डेढ़ दशक पूर्व हुई इस घटना से जिले के सियासी जगत में हलचल मच गई थी। एक पूर्व विधायक के रिश्तेदार का मामला होने के कारण यह हाईप्रोफाइल मामला हो गया था।

 वादी सुरेंद्र मिश्रा की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 2014 में प्रकरण वाराणसी की गैंगेस्टर कोर्ट में स्थानांतरित हुआ था। हाईप्रोफाइल मामले पर राजनीतिज्ञों से लेकर तमाम लोगों की नजर फैसले पर टिकी हुई थीं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें