फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कंदवा में पूरी रात रही बिजली की आवाजाही, गर्मी से बिलबिलाते रहे लोग; जागकर गुजारी रात

Tue, 03 Jun 2025 11:17 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: चिलचिलाती गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दिया है। कंदवा में पूरी रात बिजली की आवाजाही के चलते लोगों ने जागकर रात गुजारी। 
विज्ञापन
Power Cut - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजली विभाग की ओर से रोजाना शटडाउन लेकर शहर में ट्रांसफॉर्मर और तारों की मरम्मत, उसको बदलने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। रविवार की रात कंदवा में पूरी रात बिजली की आवाजाही लगी रही। हालांकि दो बार बिजली आई, लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी।

विज्ञापन


वहीं सोमवार को भी ट्रिपिंग ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। सोमवार को कंदवा, पांडेयपुर, चांदपुर, नरिया, लहरतारा, मंडुवाडीह आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी रही। यह स्थिति तब रही जब पूरे शहर में न तो कोई ट्रांसफॉर्मर ही जला, नहीं विभाग के अनुसार कोई विशेष फॉल्ट रहा। 

इसे भी पढ़ें; Ganges Bridge: जनवरी 2026 से गंगा पुल के दोनों लेन पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन, एक लेन पर शुरू हुआ आवागमन
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग को पूरे शहर में तार टूटने की भी शिकायत भी नहीं मिली। अधीक्षण अभियंता प्रमोद गोगानिया का कहना है कि जिस भी उपकेंद्र पर बिजली कटौती की समस्या आती है, उसे दूर करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें