फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ganga Bridge: जनवरी 2026 से गंगा पुल के दोनों लेन पर फर्राटा भर सकेंगे वाहन, एक लेन पर शुरू हुआ आवागमन

Tue, 03 Jun 2025 10:38 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Latest News: गंगा पुल का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। इसके एक लेन पर दो पहिया, चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। जबकि एक लेन पर अभी काम चल रहा है, जिसको दिसंबर तक कार्यदायी संस्था पूरा करेगी।
विज्ञापन
नए पुल से शुरू हुआ आवागमन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदहां से रेवासा चंदौली तक रिंग रोड का काम लगभग पूरा हो गया है। गंगा पुल पर एक लेन का काम अभी पूरा होना बाकी है, जबकि दूसरी लेन से आवागमन शुरू हो चुका है। दूसरी लेन को 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश कार्यदायी संस्था को दिए गए हैं। यानी जनवरी 2026 से दोनों लेन से वाहन फर्राटा भर सकेंगे। इधर, छह महीनों तक भारी वाहन यहां से नहीं गुजर सकेंगे। दो पहिया और चार पहिया वाहनों का आवागमन रहेगा।

विज्ञापन


गंगा पुल पर यातायात जरूर शुरू हो गया है, लेकिन वाहन सवारों को अभी भी संभलकर चलने की जरूरत है। जिस लेन को शुरू किया गया है उसके डिवाइडर पर रंगाई-पुताई का काम चल रहा है। इसी तरह गंगा पुल पर बाहर की तरफ रेलिंग निर्माण का काम भी अभी चल रहा है। इस काम को पूरा होने में एक पखवाड़ा तक लग सकता है। वहीं दूसरी लेन पर अभी गर्डर रखने से लेकर सड़क पर तारकोल का काम होना बाकी है।

इसे भी पढ़ें; Mau News: जालसाजी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रमेश सिंह काका सहित दो दोषी, दर्ज हैं 67 मुकदमे; सजा पर सुनवाई आज
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचआई के पीडी ने बताया कि निर्माण कार्य चल रहा है और निर्माण हिस्सा प्रभावित न हो इसीलिए भारी वाहनों को रोका गया है। रिंग रोड का पहला फेज (हरहुआ से संदहां तक) और दूसरे फेज का पहला पैकेज (राजातालाब से हरहुआ तक) पर वाहनों की आवाजाही हो रही है। दूसरा फेज का दूसरा पैकेज (संदहां से रेवासा) तक 27 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण पहले ही हो चुका था। अब सिर्फ पुल निर्माण का ही काम बाकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें