Varanasi News: चिलचिलाती गर्मी में बिजली कटौती ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दिया है। कंदवा में पूरी रात बिजली की आवाजाही के चलते लोगों ने जागकर रात गुजारी।
बिजली विभाग की ओर से रोजाना शटडाउन लेकर शहर में ट्रांसफॉर्मर और तारों की मरम्मत, उसको बदलने की कार्रवाई लगातार जारी है। इसके बाद भी ट्रिपिंग की समस्या लगातार बनी हुई है। रविवार की रात कंदवा में पूरी रात बिजली की आवाजाही लगी रही। हालांकि दो बार बिजली आई, लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं सकी।
विज्ञापन
वहीं सोमवार को भी ट्रिपिंग ने शहरवासियों को परेशान कर दिया। सोमवार को कंदवा, पांडेयपुर, चांदपुर, नरिया, लहरतारा, मंडुवाडीह आदि इलाकों में बिजली की आवाजाही जारी रही। यह स्थिति तब रही जब पूरे शहर में न तो कोई ट्रांसफॉर्मर ही जला, नहीं विभाग के अनुसार कोई विशेष फॉल्ट रहा।
विभाग को पूरे शहर में तार टूटने की भी शिकायत भी नहीं मिली। अधीक्षण अभियंता प्रमोद गोगानिया का कहना है कि जिस भी उपकेंद्र पर बिजली कटौती की समस्या आती है, उसे दूर करने का निर्देश दिया गया है।