फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी ने ही लगवाए थे पोस्टर

Fri, 17 Jun 2016 02:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा कांड को लेकर शुरू हुए पोस्टर वार में गुरुवार को नया मोड़ आ गया। कल तक भाजपा जहां शहर में मथुरा कांड पर लगाए गए पोस्टर से पल्ला झाड़ रही थी वहीं 24 घंटे के अंदर ने ही गुरुवार को भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य ने माना कि शहर में होर्डिंग्स पार्टी द्वारा ही लगवाए गए हैं।
विज्ञापन



उनका कहना है कि भाजपा का स्पष्ट मत है कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह से फेल है। आने वाले समय में भाजपा जन सरोकारों से जुड़े पोस्टर और होर्डिंग पूरे शहर में लगवाएगी। प्रदेश सरकार के खिलाफ शहर में कई जगहों पर मथुरा कांड से जुड़े होर्डिंग्स लगाए गए हैं।


इस होर्डिंग्स को देखने के बाद साफ जाहिर है कि इसके जरिये भाजपा मथुरा कांड को विधानसभा चुनाव का मुद्दा बनाने की पूरी तैयारी में है। हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बुधवार को इसे खारिज करते हुआ कहा था कि शहर में लगे ऐसे किसी भी होर्डिंग्स से पार्टी से कोई सरोकार नहीं है। मगर, चौबीस घंटे बीतते ही एमएलसी लक्ष्मण आचार्य ने मान लिया कि शहर में होर्डिंग्स भाजपा ने ही लगवाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें