फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपत्ति बेचने के लिए गांव में लगाया पोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पट्टीदारों से जमीन विवाद को लेकर त्रस्त गजापुर निवासी नागेंद्र बहादुर सिंह ने अपनी संपत्ति बेचने का गांव में पोस्टर चस्पा कराया। यही नहीं, पुलिस पर लापरवाही और अनदेखी का आरोप लगाते हुए एसपी और अन्य उच्चाधिकारियों को ट्वीट भी किया।
विज्ञापन

ट्विटर पर मामले का संज्ञान लेकर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने शुक्रवार को थानेदार बड़ागांव को निर्देशित किया है। पीड़ित ने पीएम और सीएम को भी यह ट्वीट किया। पीड़ित नागेंद्र बहादुर सिंह का आरोप है कि गांव के रहने वाले पट्टीदारों और कुछ ग्रामीणों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। पिछले तीन साल से जमीन विवाद सुलझाने के लिए प्रयासरत हूं लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कई बार मुख्यमंत्री सहित जिले के उच्चाधिकारियों को पत्र लिख चुका हूं। अब यही रास्ता है कि मकान, जमीन अन्य सभी संपत्ति एक विशेष वर्ग को बेच गांव से चला जाऊं। इस संबंध में थाना प्रभारी जगदीश कुशवाहा ने बताया कि संपत्ति विवाद का मामला है, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें