फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा: डाक विभाग बुक पोस्ट से नहीं, अब ज्ञान पोस्ट से भेजेगा पुस्तकें, प्रकाशकों व पाठकों को मिलेगी राहत

Tue, 06 May 2025 04:42 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: डाक विभाग अब ज्ञान पोस्ट से पुस्तकें भेजेगा। इस सुविधा से प्रकाशकों को किताबें भेजने व पाठकों व विद्यार्थियों को पुस्तक मंगाने में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
डाक विभाग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डाक विभाग द्वारा बिना किसी सूचना के सॉफ्टवेयर में अपडेट कर रजिस्टर्ड बुक पैकेट की सुविधा को बंद कर छपी पुस्तकों की रजिस्टर्ड पार्सल की श्रेणी में तिगुना दर से बुकिंग की जाने लगी। इस समस्या को लेकर वाराणसी प्रकाशक संघ ने केंद्रीय संचार मंत्री को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


समस्या से निजात दिलाने की दिशा में मांग स्वीकार करते हुए संचार मंत्री ने डाक घर में बुक-पोस्ट के नियम को नए नाम ज्ञान-पोस्ट में बदलाव करते हुए व्यवस्था को बहाल कर प्रकाशकों को सुविधा दी है। साथ ही डाक शुल्क में भी काफी रियायत दी है। 

इस सुविधा से प्रकाशकों को किताबें भेजने व पाठकों व विद्यार्थियों को पुस्तक मंगाने में काफी राहत मिलेगी। इसकी 28 अप्रैल को संचार मंत्रालय (डाक विभाग) द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: काशी में विदेशी पर्यटक का हाई वोल्टेज ड्रामा, चर्च के ऊपर चढ़ा; फायर टीम व पुलिस की ममद से उतारा गया

प्रकाशक संघ के अध्यक्ष राकेश जैन ने बताया कि पहले छात्रों व भारतीय पाठकों के लिए डाक विभाग छपी पुस्तकों को रजिस्टर्ड बुक पैकेट की श्रेणी में रखते हुए एक रुपये प्रति 100 ग्राम की दर से 5000 ग्राम तक डाक व्यय व रजिस्ट्रेशन चार्ज 17 व 18 प्रतिशत जीएसटी चार्ज के साथ बुकिंग करता था। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: हेलिकॉप्टर से दुल्हन की अनोखी विदाई, दूल्हा बोला- दादी का सपना पूरा; दुल्हन बोली- सपने में भी नहीं सोचा था

कुछ माह पूर्व रजिस्टर्ड पार्सल की श्रेणी की दर से 19 रुपये 500 ग्राम तक, 16 रुपये अतिरिक्त 500 ग्राम से 20 किलो तक, रजिस्ट्रेशन चार्ज 17 रुपये और 18 प्रतिशत जीएसटी के साथ बुकिंग कर रहा था। यानी पांच किलो तक पुस्तकों का पैकेट मंगाने में पहले लगभग 80 रुपये डाक व्यय आता था, जो 215 रुपये डाक व्यय हो गया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें