फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 लाशों का पोस्टमार्टम: चार वाहनों में 10 मिनट तक चीखते रहे, हड्डियां तक जल गईं; बच्चों के शव देख आंखें नम

Thu, 23 Apr 2026 11:38 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में ट्रक, ट्रेलर, स्विफ्ट कार और बोलेरो की आपस में टक्कर के बाद भीषण धमाका हुआ और आग लग गई थी। वाहनों में बैठे 11 लोगों की झुलस कर माैत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने सभी का पोस्टमार्टम करवाया। एक दिन बाद ट्रक के चालक ने भी दम तोड़ दिया। इस हादसे में कुल 12 लोगों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
1 of 6
आग ऐसी थी कि बोलेरो में सिर्फ लोहा ही बचा। - फोटो : संवाद
UP Accident: बीती रात रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में हुए दर्दनाक हादसे में दो मासूम बच्चों समेत 12 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जिस वक्त हादसा हुआ तभी से कार में सवार लोग चीखने-चिल्लाने लगे थे। फिर तेज धमाके के साथ स्विफ्ट कार और बोलेरो में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि जब तक हम लोग बचाने की कवायद शुरू करते तब तक कार में बैठे लोगों की चीखने की आवाजें थम गईं।

गुरुवार की सुबह सभी 11 लोगों की लाशों का पोस्टमार्टम शुरू हुआ। एक-एक कर गठरी में रखे शवों को बाहर निकाला गया। जब बच्चों की लाशें निकलीं तो पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े लोगों की भी आंखें नम हो गईं। आग में जलने से अधिकांश शव के कुछ अंश ही बचे हुए थे। वहीं, अजीज खान (46) की भी अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
हादसे के बाद तेज धमाके के साथ लगी आग। - फोटो : संवाद
रीवा-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी में बुधवार की रात करीब आठ बजे भीषण सड़क हादसे में 11 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक, ट्रेलर, स्विफ्ट कार और बोलेरो की आपस में टक्कर के बाद बोलेरो में आग लग गई, जिससे उसमें सवार नौ लोग जिंदा जल गए। इसके अलावा स्विफ्ट कार चालक और ट्रक के खलासी की भी मौत हो गई। हादसे के बाद घाटी क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ड्रमंडगंज घाटी में गिट्टी लदा ट्रेलर नीचे उतर रहा था। उसके पीछे स्विफ्ट कार चल रही थी, जबकि कार के पीछे दाल लदा ट्रक और उसके पीछे बोलेरो वाहन आ रहा था। इसी दौरान दाल लदे ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया और उसने आगे चल रही स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही स्विफ्ट कार आगे ट्रेलर से जा भिड़ी। वहीं पीछे से आ रही बोलेरो भी अनियंत्रित होकर ट्रक में टकरा गई।
विज्ञापन

3 of 6
माैके पर छानबीन करती टीम। - फोटो : संवाद
टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई। देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। ट्रक चालक किसी तरह वाहन से बाहर निकलने में सफल रहा, लेकिन बोलेरो सवारों को निकलने का मौका नहीं मिल सका।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। मौके पर ड्रमंडगंज, हलिया समेत आसपास के थानों की पुलिस फोर्स और फायर ब्रिगेड की टीमें पहुंचीं। आग बुझाने के लिए दमकल की दो गाड़ियां घंटों तक मशक्कत करती रहीं, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका।

4 of 6
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बातचीत करते लोग। - फोटो : संवाद
आग बुझने के बाद बोलेरो से नौ शव बरामद हुए, जिनमें दो महिलाएं, दो बच्चे और पांच पुरुष शामिल हैं। सभी शव बुरी तरह जल चुके थे, जिससे उनकी पहचान करने में दिक्कत हो रही है। वहीं हादसे में स्विफ्ट कार चालक जयप्रकाश (26) पुत्र मुन्नर, निवासी परसिया दुबे, राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) की भी मौत हो गई। इसके अलावा ट्रक के खलासी की भी जान चली गई।

सूचना पर जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक और क्षेत्राधिकारी लालगंज अमर बहादुर समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्यों का जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसा ट्रक का ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है, जिससे एक के बाद एक वाहन आपस में टकराते चले गए और बोलेरो में आग लग गई।
विज्ञापन

5 of 6
स्थानीय लोगों से जानकारी लेते पुलिस। - फोटो : संवाद
फिलहाल पुलिस सभी शवों को कब्जे में लेकर उनकी शिनाख्त कराने में जुटी है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आग लगने के बाद माैके पर माैजूद भीड़। - फोटो : संवाद
सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि बोलेरो में सवार प्रियंका सिंह (42) पत्नी कमलेश निवासी सतना, कार्तिकेय सिंह (19) पुत्र कमलेश निवासी सतना, पीयूष सिंह (14) पुत्र प्रदीप निवासी रामपुर हंसवार थाना जिगना, पंकज सिंह (40), बीना सिंह (47) पत्नी प्रदीप, वंदना सिंह (43) पत्नी अरुण, शिवा सिंह (8) पुत्र अरुण, सोनम सिंह (9) पुत्री अरुण, बोलेरो चालक विष्णु सिंह (45) पुत्र ठिक्कर, निवासी रामपुर हंसवार थाना जिगना है। ट्रक खलासी विकाश शर्मा (32) पुत्र ओमकार निवासी नया खेड़ा सागर मध्य प्रदेश, कार चालक जय प्रकाश (28) पुत्र मुन्नर निवासी परसिया राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) रहे। 

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि हादसे के बाद चारों वाहनों की पहचान हो गई है। जिसमें एक ट्रक बिहार का है। दूसरा ट्रक मध्य प्रदेश का है। कार सोनभद्र की है। बोलेरो मिर्जापुर की है, जिसकी छानबीन की जा रही है। कुछ परिजनों से संपर्क हुआ है। 

हादसे में मरने वाले कि संख्या हुई 12, ट्रक चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
ड्रमंगगंज घाटी में ट्रक, कार, बोलेरो की भीषण टक्कर में मौत की संख्या अब 12 हो गई है। अस्पताल में भर्ती तक चालक की बृहस्पतिवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे में बोलेरो सवार नौ लोगों की जलकर मौत हुई थी। इसके अलावा स्विफ्ट कर चालक जयप्रकाश व चना-दाल लदे ट्रक के खलासी विकास शर्मा की मौत हुई थी।

घायल ट्रक चालक अजीज खान (46) निवासी बेहना मध्य प्रदेश को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की सुबह उसकी मौत हो गई। सीओ सदर अमर बहादुर ने बताया कि ट्रक चालक की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें