फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव: कौन पड़ेगा किस पर भारी, शुरू हुई चुनावी तैयारी

Sun, 29 Oct 2017 05:31 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना और वार्ड आरक्षण की अंतिम सूची जारी होने के बाद दावेदारों ने चुनावी समर में ताल ठोकनी शुरू कर दी है। वार्डों में चुनावी हलचल बढ़ गई है। सभी दावेदार नए परिसीमन और आरक्षण सूची के हिसाब से वार्डों में अपनी गणित बैठाने की जुगत कर रहे हैं।
विज्ञापन


हालांकि अभी किसी भी प्रमुख राजनीतिक दल की ओर से प्रत्याशियों के नाम की घोषणा न होने से दावेदार और मतदाता दोनों असमंजस में हैं लेकिन माहौल में सियासी रंग घुलने लगा है।  नगर निकाय चुनाव में दावेदारों ने जनसंपर्क के साथ ही मुहल्लों से लेकर चट्टी-चौराहों तक बैठकी शुरू कर दी है।
मतदाताओं में भी कयासबाजी शुरू हो गई है। हर जगह यही चर्चा है कि कौन प्रत्याशी होगा, कौन किस पर भारी पड़ेगा, किस वार्ड से किस पार्टी को कितने वोट मिलेंगे...।
विज्ञापन



मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चक्कर काट रहे दावेदार
ऐसे मतदाता जो चुनाव लड़ने की तैयारी में थे, मतदाता सूची से किन्हीं कारणों से नाम कट जाने के चलते वे अब नाम जुड़वाने के लिए विकास भवन के चक्कर काट रहे हैं। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी आरआर वर्मा का कहना है कि अब तक ऐसे 50 आवेदन आए हैं जिन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए फॉर्म भरकर जमा किया है।


इस बार नजर आ सकते हैं कई युवा चेहरे 
रामनगर नगरपालिका परिषद की सभासद की 25 सीटों पर इस बार कई युवा चेहरे चुनावी मैदान में नजर आ सकते हैं। टिकट के लिए मशक्कत जारी है। भाजपा, कांग्रेस, सपा जैसी पार्टियों में लगभग हर वार्ड से टिकट के दावेदारों की संख्या आधा दर्जन से अधिक है। ऐसे में टिकट फाइनल करने में वरिष्ठ नेताओं के पसीने छूट रहे हैं। 


गंगापुर म्रें समीकरणों पर माथापच्ची  
गंगापुर नगर पंचायत में चुनावी सरगर्मी के बीच भाजपा, सपा, कांग्रेस और बसपा सहित अन्य पार्टियों के वरिष्ठ नेताओं ने मंथन शुरू कर दिया है। जीत की जमीन तैयार करने के लिए रणनीतिक ताना-बाना बुना जा रहा है। कई दौर की बैठकों के बाद भी भाजपा ने अब तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस की ओर से अध्यक्ष और सभासद पद के लिए प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। ऐसे में अब सबकी नजरें भाजपा पर टिकी हैं। 
 
विज्ञापन

अभियान चलाकर हटवाई गई प्रचार सामग्री

प्रचार सामग्री हटाते कर्मी - फोटो : अमर उजाला
निकाय चुनाव की घोषणा होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला आचार संहिता का पालन करवाने में जुट गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम योगेश्वर राम मिश्र के निर्देश पर शहर के प्रमुख मार्गों एवं चौराहों सहित सार्वजनिक स्थानों पर लगे विभिन्न राजनीतिक दलों एवं सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार संबंधी होर्डिंग, बैनर, पोस्टर सहित प्रचार सामग्री हटवाई गई।

रामनगर और गंगापुर में भी क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की देखरेख में प्रचार सामग्री हटाई गई। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह अपने-अपने विभागीय होर्डिंग, बैनर, पोस्टर सहित विभिन्न स्थानों पर लगाए गये प्रचार सामग्रियों को अभियान चलाकर तत्काल हटवाएं।

निरीक्षण के दौरान जिस भी विभाग की प्रचार सामग्री सार्वजनिक स्थानों पर लगी पाई जाएगी तो विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर कार्रवाई होगी।

आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची जल्द
आम आदमी पार्टी जल्द ही उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी करेगी। वार्डों से पार्षद प्रत्याशी के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। उनकी जांच के लिए जिला प्रभारी आलोक त्रिपाठी के नेतृत्व में स्क्रनींग कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में जेपी सिंह, राहुल, कैलाश और अंजना सदस्य है। पार्टी ने जिला चुनाव प्रबंधन समिति का गठन भी किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें