फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: पांच साल तक के 2.83 लाख बच्चों को मिली पोलियो की खुराक

विज्ञापन
विज्ञापन
पोलियो उन्मूलन को लेकर रविवार को अभियान शुरू हो गया। सीएमओ ने शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गाकुंड में बच्चों को पोलियो की ड्रॉप पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया। पहले दिन पांच साल तक के 283637 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। अब छूटे बच्चों के लिए सोमवार 19 दिसंबर तक घर-घर अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान के लिए जिले में 1813 बूथों पर 283637 बच्चों को पोलियो की खुराक मिली। इसमें शहर के 715 बूथों पर 78586 और ग्रामीण के 1098 बूथों पर 205051 बच्चे शामिल रहे। सीएमओ ने कहा कि कहा कि पोलियो की वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित और असरदार है। अभिभावकों को जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक जरूर पिलानी चाहिए। साथ ही बच्चों को नियमित टीकाकरण करवाते रहने की जरूरत है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. एसएस कनौजिया ने बताया कि पल्स पोलियो का ड्रॉप जन्म के समय ही दी जाती है। कार्यक्रम में डीआईओ डॉ. नवीन सिंह, अधीक्षक डॉ. देवब्रत, डॉ. विकास गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें