पुलिस आयुक्त ने क्राइम मीटिंग की और थानाध्यक्षों के साथ चौकी इंचार्जों के पेंच कसते हुए कहा कि ड्यूटी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बनाकर चोरी की घटनाओं को रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विवेचना का निस्तारण शीघ्र कर न्याय व्यवस्था का सहयोग करने की बात कही।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
क्राइम मीटिंग में पुलिस आयुक्त ने थानेदारों को कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करना और अतिक्रमण हटाना शीर्ष प्राथमिकता में रखें। जनता की शिकायत का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण हो। आमजन से दुर्व्यवहार की शिकायत न आए। सीयूजी फोन पर आई प्रत्येक कॉल थानेदार हर हाल में रिसीव करें।
विज्ञापन
रात्रिकालीन गश्त को प्रभावी बना कर चोरी की घटनाओं को रोंके। दोपहिया वाहन पर तीन सवारी की चेकिंग करें। बैंक और वित्तीय संस्थानों के आसपास भी रोजाना चेकिंग हो। लंबित विवेचनाओं का शीघ्र और निष्पक्ष निस्तारण हो। अपराधियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई कर उनकी अवैध संपत्ति जब्त करें। सीएम डैशबोर्ड में वाराणसी को अगले माह टॉप-3 में जगह मिले, ऐसा काम करें।
इस माह वाराणसी को सीएम डैशबोर्ड में सातवां स्थान मिला है। ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत सभी थाना क्षेत्र के निर्धारित स्थानों पर 24 घंटे बिना नंबर के वाहनों और संदिग्ध लोगों की चेकिंग हो। सुगम यातायात व्यवस्था के लिए विशेष अभियान चलाएं।
विज्ञापन
महिला और बच्चों के विरुद्ध घटित होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए बाजारों और विद्यालयों के आसपास व आवागमन के मार्गों पर एंटी रोमियो स्क्वॉड सक्रिय रहे। पुलिसकर्मियों की समस्याओं और उनके निस्तारण का रजिस्टर में उल्लेख किया जाए। रजिस्टर की नियमित रूप से समीक्षा की जाएगी।
लोहता थाने की महिला आरक्षी को एक हजार का पुरस्कार
सैनिक सम्मेलन के दौरान लोहता थाने की आरक्षी रेखा ने पुलिस आयुक्त द्वारा पूछे गए प्रश्न का सही उत्तर दिया। इसके साथ ही रेखा ने सीएम डैशबोर्ड के बारे में भी सही जानकारी दी। इस पर पुलिस आयुक्त ने रेखा को शाबाशी देते हुए प्रोत्साहन स्वरूप एक हजार रुपये से पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की।