समरजीत सिंह की लिखी कविता
- फोटो : amar ujala
राष्ट्रपति के वीरता पुरस्कार से सम्मानित मेरा भाई पुलिस की ड्यूटी के साथ ही अपने निजी संबंधों को बेहतर तरीके से निभाने और जिंदादिली के साथ जीने के लिए जाना जाता था। पुलिस की नौकरी के शुरुआती दौर में वह बनारस में चौकी प्रभारी और थानाध्यक्ष के तौर पर तैनात रहे। ऊपर वाले ने ऐसे नेक आदमी और उनके परिवार के साथ बहुत गलत किया है।
साथियों संग गाना गाते समरजीत सिंह
- फोटो : amar ujala
वाराणसी में तैनात इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय, लंका इंस्पेक्टर भारत भूषण तिवारी, थानाध्यक्ष लोहता राकेश सिंह, हाल ही में डीएसपी के पद पर प्रमोट हुए अनिरुद्ध सिंह, विक्रम सिंह, वाराणसी एटीएस के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र त्रिपाठी, चंदौली जिले के मुगलसराय थाने के कोतवाल शिवानंद मिश्रा, बलिया जिले में तैनात इंस्पेक्टर शशिमौली पांडेय, भदोही जिले के थानाध्यक्ष विजय प्रताप सिंह, जौनपुर जिले के थानाध्यक्ष ओम नारायण सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने समरजीत सिंह की मौत को अपनी निजी क्षति बताई। सभी का कहना यही था कि वह एक जाबांज पुलिसकर्मी के साथ ही सदैव सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले अच्छे आदमी थे। उनकी मौत पुलिस महकमे की बड़ी क्षति है।