फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की मौत के बहाने छुट्टी मांगी, एसपी ने किया निलंबित

Sat, 17 Aug 2019 01:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

पुलिस लाइन में तैनात दीवान को मां की मौत का बहाना बनाकर छुट्टी मांगना महंगा पड़ गया। एसपी हेमंत कुटियाल ने शुक्रवार को जांच के बाद दीवान अशोक कुमार सोनकर को निलंबित कर दिया। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 

विज्ञापन


मुख्य आरक्षी पुलिस लाइन में तैनात है। शुक्रवार को दीवान की मुजरिम ड्यूटी लगी थी। दोपहर एक बजे दीवान ड्यूटी छोड़ कर पुलिस लाइन पहुंच गया। उसने मां की मौत का कारण बताते हुए एसपी से छुट्टी मांगी। एसपी को उसकी बात पर शक हुआ तो उन्होंने जांच कराई। 

इसमें पता चला कि मुख्य आरक्षी की मां की मौत चार वर्ष पूर्व हो चुकी है। इसके लिए उसने छुट्टी भी ली थी। मामला संज्ञान में आने पर एसपी ने आरक्षी को तत्काल निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गलत तथ्य प्रस्तुत कर छुट्टी मांगने पर दीवान को निलंबित किया गया है। दायित्वों के निर्वहन में उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई तय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें