फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नप गए चौकी प्रभारी : पुलिस चौकी में बाल पकड़ कर युवकों को पीटा, वीडियो वायरल, DCP ने लिया एक्शन; जानें मामला

Sat, 01 Mar 2025 07:35 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी काशी ने पुलिसकर्मी पर एक्शन लिया है। वह संकट मोचन के चाैकी प्रभारी था। वायरल वीडियो में युवक बजरंग बली बोल रहा था।
विज्ञापन
वायरल वीडियो से निकाली गई फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संकट मोचन पुलिस चौकी के अंदर बाल पकड़ कर युवक की पिटाई करने के मामले में शनिवार को चौकी इंचार्ज नवीन चतुर्वेदी को निलंबित कर दिया गया। वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी काशी जोन गौरव बंशवाल ने जांच कराई, फिर चौकी इंचार्ज को हटाने का फैसला किया। मामले की जांच एसीपी भेलूपुर को दी गई है।

विज्ञापन




आरोप है कि लंका निवासी सोनू सोनकर और उसके मित्र दीपक जायसवाल नरिया क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस के पास दो फरवरी को खड़े थे। इसी बीच स्कॉर्पियो से आए कुछ युवकों ने दोनों की पिटाई कर दी। इससे सोनू और दीपक को गंभीर चोट आई थी। 
विज्ञापन


सीसीटीवी कैमरे की जांच से पता चला कि बक्सर बिहार के निमेष राय और भभुआ के आशीष चौबे ने मारपीट की थी, जो साकेतनगर के एक हॉस्टल में रहकर पढ़ाई करते हैं। इसी आधार पर निमेष और आशीष को पकड़ कर संकट मोचन पुलिस चौकी ले जाया गया। पुलिस चौकी पर ही सोनू और दीपक को बुलाया गया था।

पहचान कराने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी से नाराज चौकी इंचार्ज ने निमेष और आशीष की पिटाई कर दी। दोनों का बाल पकड़ कर खींचा और उनके साथ ज्यादती की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मामले की जांच के बाद डीसीपी काशी जोन ने चौकी इंचार्ज को पहले लाइनहाजिर किया, फिर निलंबित कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

एक युवक ले रहा बजरंगबली का नाम
वायरल वीडियो के मुताबिक चौकी इंचार्ज जब युवक का बाल खींचते हैं, तब वह बजरंगबली बोलता है। ऐसा क्यों और किसलिए हो रहा, यह स्पष्ट नहीं हो सका। आरोप है कि पिटाई से बचने के लिए युवक बजरंगबली कह रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें